फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Rajasthan Police Constable 2022 Result to be Declared Soon at police.rajasthan.gov.in Know How to Check

Rajasthan Constable Result: जल्द जारी होगा राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक कर सकेंगे

Mon, 15 Aug 2022 04:00 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 15 Aug 2022 04:00 PM IST
सार

Rajasthan Constable Result: राजस्थान पुलिस भर्ती विभाग की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई, 2022 और 02 जुलाई, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
Rajasthan Police Constable 2022 Result to be Declared Soon at police.rajasthan.gov.in Know How to Check
Rajasthan Constable Result - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

Rajasthan Constable Result: राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम को अब जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार यह जान लें कि परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया जाएगा। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आयोजित की गई परीक्षा में शामिल हुए थे, वे परिणाम के जारी होने के बाद इसे राजस्थान पुलिस विभाग की आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकेंगे। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...

विज्ञापन

कब हुई थी परीक्षा?
राजस्थान पुलिस भर्ती विभाग की ओर से कांस्टेबल के पदों पर भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 13 मई से 16 मई, 2022 और 02 जुलाई, 2022 को किया गया था। बता दें कि करीब 18 लाख उम्मीदवारों ने इस परीक्षा में भाग लिया था। सभी उम्मीदवार बेसब्री से अपने परीक्षा के परिणाम का इंतजार कर रहे हैं। जल्द ही उनका परिणाम जारी हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

कब तक जारी होंगे परिणाम?
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम को जारी करने को लेकर अब तक कोई भी आधिकारिक अपडेट नहीं जारी किया गया है। हालांकि, विभिन्न मीडिया वेबसाइट की ओर से यह दावा किया जा रहा है कि परिणाम इसी हफ्ते जारी किए जा सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि परिणाम से जुड़ी किसी भी नई जानकारी या अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बना कर रखें। 
विज्ञापन

इतने पदों पर होनी है भर्ती
राजस्थान पुलिस कांस्टेबल भर्ती के माध्यम से कुल 4388 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इनमें से कॉन्स्टेबल ड्राइवर के लिए 55, कॉन्स्टेबल जनरल टीएसपी के लिए 717, कॉन्स्टेबल ड्राइवर टीएसपी के लिए 65, कॉन्स्टेबल जनरल नॉन-टीएसपी के लिए 3574, कॉन्स्टेबल बैंड टीएसपी के लिए 23 और कॉन्स्टेबल पुलिस टेलीकम्युनिकेशन के लिए 1 पद हैं।

कैसे चेक करें अपना परिणाम?

उम्मीदवार अपना परिणाम नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों की मदद से चेक कर सकते हैं-:

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट police.rajasthan.gov.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा के परिणाम से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • अब आपका परिणाम आपके सामने की स्क्रीन पर पीडाएफ के रूप में प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed