Rajasthan High Court Recruitment: राजस्थान हाईकोर्ट में 2500 से अधिक पदों पर भर्ती, 65 हजार से अधिक है सैलरी
Rajasthan High Court Recruitment: इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। साथ ही कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए।
विस्तार
Rajasthan High Court Recruitment: अगर आप सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं और आप ग्रेजुएट हैं तो आपके लिए सुनहरा मौका सामने आया है। राजस्थान हाईकोर्ट ने हजारों रिक्त पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे इस भर्ती के लिए अपना आवेदन राजस्थान हाईकोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए इस खबर में हम आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण और आवेदन की प्रक्रिया...
इस तारीख तक पूरा कर लें आवेदन
राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जारी की गई इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 22 अगस्त, 2022 को शुरू हो चुकी है। वहीं, हाईकोर्ट ने आवेदन की आखिरी तारीख 23 सितंबर को रात 11.59 बजे तक निर्धारित किए गए हैं। इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन पूरा कर लें।
इतने पदों पर होगी भर्ती
राजस्थान हाईकोर्ट की ओर से जारी की गई भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 2756 निर्धारित की गई है। यह भर्ती जूनियर जुडिशियल असिस्टेंट, जूनियर असिस्टेंट और क्लर्क ग्रेड-II के पदों के लिए हैं। आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और टाइपिंग टेस्ट के माध्यम से किया जाएगा।
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी विषय में स्नातक की डिग्री होनी जरूरी है। इसके अलावा कंप्यूटर का बेसिक ज्ञान भी होना चाहिए। उम्मीदवारों की आयु-सीमा 01 जनवरी, 2023 तक न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग को नियमानुसार आयु-सीमा में छूट भी है।
इतना मिलेगा वेतन
इस भर्ती के माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को पहले दो वर्ष के प्रोबेशन पीरियड पर रखा जाएगा। इस दौरान उन्हें 14600 रुपये प्रतिमाह मिलेंगे। इसके बाद उम्मीदवारों को 20,800 से 65,900 रुपये तक प्रतिमाह वेतन दिया जाएगा।
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hcraj.nic.in पर जाएं।
- अब होम पेज पर दिखाई दे रहे संबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें।
- अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
- अब अपना पंजीयन करें और लॉगिन कर के आवेदन पत्र को भरें।
- उम्मीदवार संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- इसके बाद ऑनलाइन पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।
- अब जमा किए गए एप्लीकेशन फॉर्म, भुगतान रसीद आदि को डाउनलोड करें और एक-एक प्रिंट आउट ले लें।