फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Rajasthan Constable Recruitment 2021: Application process will start from November 10 for 4,438 posts of constable, if you want to apply, then prepare these documents from now-safalta

Rajasthan Constable Recruitment 2021: कॉन्स्टेबल के 4,438 पदों के लिए 10 नवंबर से शुरू होगी आवेदन प्रक्रिया, करना है आवेदन तो इन डॉक्यूमेंट्स को अभी से कर लें तैयार

Wed, 03 Nov 2021 12:53 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 03 Nov 2021 12:53 PM IST
सार

राजस्थान पुलिस में कॉन्स्टेबल के 4,438 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू हो रही है जो तीन दिसंबर तक चलेगी। इस भर्ती में 10वीं से 12वीं पास अभ्यर्थी भी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
Rajasthan Constable Recruitment 2021: Application process will start from November 10 for 4,438 posts of constable, if you want to apply, then prepare these documents from now-safalta
राजस्थान पुलिस - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। राजस्थान पुलिस विभाग ने कॉन्स्टेबल के पदों पर बंपर भर्तियां निकाली हैं राजस्थान पुलिस विभाग में निकली इस भर्ती के लिए 29 अक्टूबर को नोटिफिकेशन जारी किया गया था और इसके मुताबिक कॉन्स्टेबल के कुल 4,438 पदों को भरा जाना है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कांस्टेबल सामान्य के 4161, कॉन्स्टेबल ड्राइवर के 100, कॉन्स्टेबल दूरसंचार के 154 तथा कॉन्स्टेबल बैंड के 23 पदों को भरा जाएगा। इस भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 10 नवंबर से शुरू होगी और तीन दिसंबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करके नोटिफिकेशन देख सकते हैं। वहीं, अगर आप किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता के Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now की मदद ले सकते हैं।
विज्ञापन

आवेदन के लिए इन दस्तावेजों की पड़ेगी जरूरत :

इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय अभ्यर्थियों को कई तरह के दस्तावेजों की जरूरत पड़ेगी। अभ्यर्थियों को अभी ही अपने सभी दस्तावेजों की जांच करके उसे तैयार कर रख लेने चाहिए ताकि आवेदन करते समय उन्हें किसी तरह की परेशानी का सामना ना करना पड़े। अभ्यर्थियों को इस भर्ती के लिए आवेदन करते समय दसवीं, बारहवीं के मार्कशीट, कास्ट सर्टिफिकेट और आधार कार्ड/वोटर आईडी कार्ड की जरूरत पड़ सकती है। साथ ही अभ्यर्थियों को पासपोर्ट साइज फोटो, मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी की भी जरूरत पड़ेगी।
विज्ञापन

इस योग्यता वाले अभ्यर्थी कर सकेंगे आवेदन :

जिला पुलिस में कांस्टेबल पद के लिए न्यूनतम शैक्षिक योग्यता 12वीं पास है। वहीं, कांस्टेबल बैंड के पद के लिए अभ्यर्थियों का 10वीं पास होना तथा पुलिस दूरसंचार के पदों के किए फिजिक्स और मैथ्स के साथ 12वीं पास होना आवश्यक है। कांस्टेबल ड्राइवर पद के लिए अभ्यर्थियों के पास एक वर्ष पहले का बना ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी जरूरी योग्यताओं तथा चयन प्रक्रिया से जुड़ी पूरी जानकारी आधिकारिक अधिसूचना में देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी :

अगर आप रेलवे की विभिन्न परीक्षाओं या UP SI, SSC GD, UP लेखपाल जैसे किसी भी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, तो बेहतर तैयारी के लिए आप सफलता ऐप डाउनलोड करके सफलता के फ्री कोर्स की सहायता ले सकते हैं। इन कोर्सेस में आपको एक्सपर्ट फैकल्टीज के मार्गदर्शन में स्टडी क्लासेस के साथ अन्य कई तरह की सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। साथ ही सफलता ऐप के जरिए आप फ्री मॉक टेस्ट, करेंट-अफेयर्स और ई-बुक्स जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिये सफलता ऐप और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed