Compounder Nurse Recruitment: कंपाउंडर और नर्स के 740 पदों पर तुरंत करें आवेदन, कल है पंजीकरण की आखिरी तारीख
Rajasthan Compounder Nurse Recruitment 2024: राजस्थान के आयुर्वेद निदेशालय ने कंपाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड भर्ती के लिए 740 पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन मांगे हैं। इस भर्ती के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बहुत जल्द समाप्त होने वाली है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Rajasthan Compounder Nurse Recruitment 2024: आयुर्वेद निदेशालय, राजस्थान द्वारा कंपाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड के लिए भर्ती प्रक्रिया जल्द समाप्त होने वाली है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 15 जनवरी, 2025 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन माध्यम से आधिकारिक वेबसाइट recruitment.rajasthan.gov.in पर पूरी की जा सकती है।
आवेदन सुधार के लिए समयसीमा
यदि आवेदन पत्र में कोई त्रुटि हो जाए, तो उम्मीदवारों को इसे सुधारने का मौका भी दिया जाएगा। आवेदन की अंतिम तिथि के तीन दिन बाद, यानी 18 जनवरी, 2025 तक आवेदन में संशोधन किया जा सकता है।
Rajasthan Compounder Nurse Vacancy: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 740 पदों को भरा जाएगा।
- 650 पद नॉन-टीएसपी क्षेत्र के लिए।
- 90 पद टीएसपी क्षेत्र के लिए।
Compounder Nurse Recruitment Eligibility: पात्रता मानदंड
शैक्षणिक योग्यता
- आयुर्वेद नर्सिंग में तीन वर्षीय डिप्लोमा या
- चार वर्षीय बीएससी (आयुर्वेद नर्सिंग) की डिग्री, साथ में अनिवार्य इंटर्नशिप।
- उपर्युक्त योग्यता आवेदन की अंतिम तिथि तक पूरी होनी चाहिए।
आयु सीमा
- 18 से 40 वर्ष (1 जनवरी, 2025 तक)।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु में छूट प्रदान की जाएगी।
Rajasthan Compounder Nurse Salary: वेतनमान
चयनित उम्मीदवारों को पे मैट्रिक्स लेवल L-10 के तहत मासिक वेतन दिया जाएगा।
आवेदन शुल्क
- सामान्य/अनारक्षित श्रेणी: ₹600
- आरक्षित/दिव्यांग श्रेणी: ₹400
महत्वपूर्ण तिथियां
- आवेदन की अंतिम तिथि: 15 जनवरी, 2025
- आवेदन सुधार की अंतिम तिथि: 18 जनवरी, 2025
आवेदन प्रक्रिया
- आधिकारिक पोर्टल recruitment.rajasthan.gov.in. पर जाएं।
- होमपेज पर कंपाउंडर/नर्स जूनियर ग्रेड 2024 लिंक पर क्लिक करें।
- नया पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया शुरू करें।
- आवेदन पत्र भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- आवेदन जमा करें और भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट लें।
- उम्मीदवार यह सुनिश्चित करें कि आवेदन में दी गई जानकारी सही हो।
- अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें।