Railway Recruitment 2022: पूर्वी रेलवे में 3000 से ज्यादा पदों पर भर्ती, जानें कैसे करना होगा आवेदन
Railway Recruitment 2022: पूर्वी रेलवे की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन 30 सितंबर, 2022 से जारी हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर, 2022 को निर्धारित की गई है।
विस्तार
Railway Recruitment 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। पूर्वी रेलवे/Eastern Railway ने 3000 से रिक्त पदों पर भर्ती जारी की है। यह भर्ती अप्रेंटिस के पदों के लिए है। भर्ती के लिए आवेदन ऑनलाइन मोड में जारी है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने की इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन पूर्वी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट er.indianrailways.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
इस तारीख तक होंगे आवेदन
पूर्वी रेलवे की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन 30 सितंबर, 2022 से जारी हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 29 अक्टूबर, 2022 को निर्धारित की गई है। जो भी उम्मीदवार भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन आखिरी तारीख से पहले ही अपना आवेदन कर लें। उम्मीदवार इस बात का खास ध्यान रखें कि आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में ही होंगे।
इतनी है रिक्त पदों की संख्या
पूर्वी रेलवे की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 3115 निर्धारित की गई है। उम्मीदवार डिवीजन के अनुसार पदों का विवरण नीचे देख सकते हैं-:
- हावड़ा डिवीजन के लिए पदों की संख्या- 659 पद
- लिलुआ कार्यशाला के लिए पदों की संख्या- 612 पद
- सियालदह डिवीजन के लिए पदों की संख्या- 440 पद
- कांचरापाड़ा कार्यशाला के लिए पदों की संख्या- 187 पद
- मालदा डिवीजन के लिए पदों की संख्या- 138 पद
- आसनसोल कार्यशाला के लिए पदों की संख्या- 412 पद
- जमालपुर कार्यशाला के लिए पदों की संख्या- 667 पद
शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 50 फीसदी अंकों के साथ में 10वीं पास की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित ट्रेड में एनसीवीटी / एससीवीटी द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। उम्मीदवारो की आयु-सीमा न्यूनतम 15 वर्ष और अधिकतम 24 वर्ष होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए नियमानुसार आयु-सीमा में छूट का प्रावधान भी किया गया है। आवेदन करने वाले सामान्य, ओबीसी और ईडब्यूएस उम्मीदवारों को 100 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। वहीं, एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों के लिए आवेदन निशुल्क है।