फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   PSSSB Group C Notification OUT for 159 posts, check qualification details here

PSSSB Group C Vacancy: पंजाब में 10वीं पास से ग्रेजुएट तक के लिए 159 पदों पर भर्ती, पांच दिसंबर से करें आवेदन

Sat, 29 Nov 2025 12:07 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 29 Nov 2025 12:07 PM IST
सार

PSSSB Group C Notification OUT: पंजाब सबऑर्डिनेट सर्विस सेलेक्शन बोर्ड ने ग्रुप-सी के विभिन्न 159 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है। इच्छुक उम्मीदवार इन पदों के लिए 5 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। भर्ती के लिए शैक्षिक योग्यता और आयु सीमा पदानुसार तय की गई है।

विज्ञापन
PSSSB Group C Notification OUT for 159 posts, check qualification details here
PSSSB Group C Notification - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक

विस्तार

PSSSB Group C Recruitment: पंजाब अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (PSSSB) ने ग्रुप-सी के कुल 159 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार जो इस भर्ती में शामिल होना चाहते हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाकर 5 दिसंबर से आवेदन कर सकते हैं। इन पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 27 दिसंबर निर्धारित है।

विज्ञापन


पीएसएसएसबी द्वारा जारी रिक्तियों के तहत छात्रावास अधीक्षक सह पीटीआई के 68 पद, स्टोरकीपर के 62 पद, लाइब्रेरियन के 3 पद, ऑटोक्लेव ऑपरेटर/मशीन ऑपरेटर के 2 पद, जूनियर तकनीशियन (मिडप्लस) के 21 पद, और जूनियर तकनीशियन (इलेक्ट्रिकल) के 3 पद शामिल हैं। 

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

ग्रुप-सी पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 37 वर्ष निर्धारित है। नियमानुसार, आरक्षित वर्गों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में सरकारी नियमों के अनुसार छूट का लाभ भी प्राप्त होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन


पीएसएसएसबी के इन ग्रुप-सी पदों के लिए उम्मीदवारों के पास संबंधित विषय में स्नातक डिग्री, डिप्लोमा, या पद के अनुसार अन्य निर्धारित शैक्षिक योग्यताएं होना अनिवार्य है। विस्तृत पात्रता विवरण आधिकारिक नोटिफिकेशन में उपलब्ध है।

देखें श्रेणीवार आवेदन शुल्क

ग्रुप-सी भर्ती के लिए अलग-अलग श्रेणियों के अनुसार आवेदन शुल्क निर्धारित किया गया है। सामान्य, खेल वर्ग और स्वतंत्रता सेनानी श्रेणी के उम्मीदवारों से 1000 रुपये शुल्क लिया जाएगा। वहीं SC, BC और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को 250 रुपये शुल्क देना होगा, जबकि भूतपूर्व सैनिक एवं उनके आश्रितों के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये निर्धारित है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि एक बार जमा किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा। 

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले PSSSB की आधिकारिक वेबसाइट sssb.punjab.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर "Online Applications" या "Recruitments" सेक्शन पर क्लिक करें।
  • Group C Vacancy 2024 से संबंधित लिंक चुनें।
  • अपना नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य विवरण भरें।
  • दिए गए यूजर ID और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  • व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षिक योग्यता, और अनुभव का विवरण दर्ज करें।
  • फोटो, सिग्नेचर और शैक्षिक प्रमाणपत्र स्कैन करके अपलोड करें।
  • एप्लीकेशन फीस का भुगतान करें
  • शुल्क ऑनलाइन मोड (Debit/Credit/Net Banking) से जमा करें।
  • सबमिशन के बाद आवेदन का प्रिंटआउट अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed