Rojgar Mela: पीएम मोदी ने वर्चुअली बांटे 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र, रखी 'कर्मयोगी भवन' की आधारशिला
Rojgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त भर्तियों को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम बहुत तेजी से चल रहा है।
विस्तार
Rojgar Mela: प्रधानमंत्री मोदी ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नवनियुक्त भर्तियों को 1 लाख से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। इस दौरान पीएम मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए नई दिल्ली में एकीकृत परिसर 'कर्मयोगी भवन' के पहले चरण की आधारशिला रखी। यह परिसर मिशन कर्मयोगी के विभिन्न स्तंभों के बीच सहयोग और तालमेल को बढ़ावा देगा।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi distributes over 1 lakh appointment letters under Rozgar Mela pic.twitter.com/icUPHeaWyE
— ANI (@ANI) February 12, 2024
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने संबोधन में कहा, ''युवाओं को सरकारी नौकरी देने का काम बहुत तेजी से चल रहा है। पहले की सरकारों के शासनकाल में विज्ञापन से लेकर असल में नौकरी देने तक में बहुत समय लग जाता था, रिश्वतखोरी होती थी'। काम में देरी को देखते हुए ऐसा होता है। हमने भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया है।"
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi says, "The work of giving government jobs to the youth has been going on with great speed. It used to take a lot of time from advertisement to actually giving them the job during the rule of previous governments. Bribery used to happen seeing… pic.twitter.com/A8HRrs3HPw
— ANI (@ANI) February 12, 2024