फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Patna HC recruitment 2024: Apply for 80 Translator and other posts till June 30, read more details

Patna HC 2024: पटना उच्च न्यायालय में निकली भर्ती; अनुवादक और अनुवादक-सह-प्रूफ रीडर के लिए यहां से करें आवेदन

Wed, 05 Jun 2024 04:52 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 05 Jun 2024 04:52 PM IST
सार

Patna HC Recruitment 2024: पटना उच्च न्यायालय, बिहार ने अनुवादक और अनुवादक-सह-प्रूफ रीडर के पदों पर भर्ती के लिए उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Patna HC recruitment 2024: Apply for 80 Translator and other posts till June 30, read more details
Patna HC Recruitment 2024 - फोटो : अमर उजाला, ग्राफिक

विस्तार

Patna HC Recruitment 2024: पटना उच्च न्यायालय, बिहार ने अनुवादक और अनुवादक-सह-प्रूफ रीडर के पदों पर भर्ती के लिए पात्र उम्मीदवारों से ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- patnahighcourt.gov.in के माध्यम से इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन पदों कि लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 30 जून, 2024 तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का उद्देश्य कुल 80 पदों को भरना है, जिनमें से 60 रिक्तियां अनुवादक के पद के लिए और 20 अनुवादक-सह-प्रूफ रीडर के पद के लिए हैं।

आयु सीमा:
इन पदों के लिए आवेदन करने लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए और 37 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता

  • किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से अंग्रेजी विषय के साथ स्नातक की डिग्री होनी चाहिए। इसके अलावा, हिंदी का ज्ञान आवश्यक है।
  • किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम छह महीने की डिप्लोमा/सर्टिफिकेट होना चाहिए। 
  • लॉ डिग्री रखने वाले उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी।
  • उर्दू/मैथिली/संथाली का ज्ञान रखने वाले उम्मीदवारों को भी प्राथमिकता दी जाएगी।
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
अनारक्षित/बीसी/ईबीसी/ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 1100 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा, जबकि एससी/एसटी/ओएच श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 550 रुपये का आवेदन शुल्क लागू है।

कैसे करें आवेदन? 

  • अनुवादक और अन्य पदों के लिए आवेदन करने के चरण 2024
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट patnahighcourt.gov.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध भर्ती टैब पर जाएं।
  • अनुवादक, अनुवादक-सह-प्रूफ रीडर पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें।
  • पंजीकरण करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
  • फॉर्म भरकर आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र की एक कॉपी जरूर ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed