OSSC: ओएसएससी जूनियर स्टेनोग्राफर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
OSSC Junior Stenographer Admit Card: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट सहित अन्य पदों पर भर्ती के लिए आयोजित होने वाली परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
OSSC: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग (ओएसएससी) ने ओडिशा सरकार,भुवनेश्वर के विभिन्न विभागों के तहत जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइपिस्ट-कम-कॉपीस्ट और डेटा एंट्री ऑपरेटर संयुक्त भर्ती परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जो उम्मीदवार परीक्षा के लिए उपस्थित होंगे, वे आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
ये रही परीक्षा की तिथियां
जूनियर स्टेनोग्राफर, जूनियर ग्रेड टाइपिस्ट, जूनियर टाइपिस्ट, जूनियर क्लर्क-कम-टाइपिस्ट, टाइपिस्ट-कम-कॉपीस्ट और डाटा एंट्री ऑपरेटर के लिए संयुक्त भर्ती परीक्षा 4 फरवरी को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में निगेटिव मार्किंग भी होगी। प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 0.25 की नेगेटिव मार्किंग होगी।
ओएसएससी एडमिट कार्ड 2024: जानें कैसे करें डाउनलोड
- आधिकारिक वेबसाइट ossc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, “Download the Admission Letter of Combined Recruitment Examination for Junior Stenographer, Junior Grade Typist, Junior Typist, Junior Clerk-Cum-Typist, Typist-Cum-Copyist and Data Entry Operator-2023 under various Departments, Govt. of Odisha, Bhubaneswar” लिंक पर क्लिक करें।
- स्क्रीन पर एक नया पेज प्रदर्शित होगा
- अपना लॉगिन विवरण दर्ज करें
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करें और आगे की जरूरतों के लिए प्रिंट कर लें।