OSSC ATO DV 2023: दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए एडमिट कार्ड जारी, स्टेप बाय स्टेप समझें डाउनलोड करने का तरीका
OSSC ATO DV Admit Card 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने सहायक प्रशिक्षण अधिकारी के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। योग्य उम्मीदवार नीचे बताए तरीके से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
विस्तार
OSSC ATO DV Admit Card 2023: ओडिशा कर्मचारी चयन आयोग ने संयुक्त तकनीकी सेवा भर्ती परीक्षा के सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (आईटीआई) पद के लिए दस्तावेज सत्यापन प्रवेश पत्र जारी कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - ossc.gov.in के माध्यम से ओएसएससी एटीओ डीवी एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।
211 उम्मीदवारों का हुआ है चयन
ओएसएससी डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 और 12 सितंबर, 2023 को आयोजित होने वाला है। दस्तावेज सत्यापन राउंड के लिए कुल 211 उम्मीदवार चुने गए हैं। ओएसएससी एटीओ डीवी एडमिट कार्ड 2023 डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन राउंड के लिए एक अनिवार्य दस्तावेज है। यदि उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड प्रस्तुत करने में विफल रहते हैं तो उन्हें डीवी राउंड में उपस्थित होने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
ओएसएससी सीटीएस भर्ती अभियान का लक्ष्य विभाग में कुल 1,225 रिक्तियों को भरना है। जिनमें से 1,008 रिक्तियां विभिन्न विभागों में जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए और 217 सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (एटीओ) के लिए हैं।
ऐसे डाउनलोड करें अपना ओएसएससी एटीओ डीवी एडमिट कार्ड
उम्मीदवार आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने लॉगिन विवरण जैसे पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि की मदद से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने का तरीका स्टेप बाय स्टेप यहां बताया गया है-
- आधिकारिक वेबसाइट- ossc.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर दिख रहे एटीओ (आईटीआई)डीवी कॉल लेटर लिंक पर क्लिक करें।
- अब आपसे आपका लॉगिन विवरण मांगा जाएगा, विवरण दर्ज करें और सबमिट कर दें।
- ओएसएससी एटीओ (आईटीआई) डीवी एडमिट कार्ड 2023 आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगा
- ओएसएससी एटीओ डीवी एडमिट कार्ड 2023 चेक करें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकालकर रख लें।