स्नातकों के लिए सरकारी नौकरी का मौका, जानिए कैसे करें आवेदन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नेशनल स्कूल ऑफ ओपन लर्निंग में ईडीपी सुपरवाइजर के 51 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों पर आवेदन करने के लिए शैक्षिक योग्यता के तहत किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक की डिग्री और कंप्यूटर एप्लीकेशन / हार्डवेयर इंजीनियरिंग में पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा होना अनिवार्य है।
इसके साथ ही इन पदों पर किसी प्रतिष्ठित फर्म में प्रोग्रामिंग और सिस्टम डेवलपमेंट में तीन वर्ष के कार्यानुभव की भी मांग की गई है। आरक्षित वर्ग को निर्धारित नियमों के अनुसार पर छूट प्रदान की गई है।
आयु सीमा की गणना 1 जुलाई, 2015 से की जाएगी। इन पदो पर चयनित आवेदकों को वेतनमान के तौर पर 9,300 - 34,800 रुपये ग्रेडपे 4,200 रुपये दिये जाने का प्रावधान है।
ऐसे करें आवेदन
उपरोक्त पदों पर आवेदन ऑफलाइन स्वीकार किए जाएंगे।
उम्मीदवारों को एनआईओएस की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र को
निर्धारितप्रारूप में डाउनलोड कर उसे भरें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र
को शैक्षिक संबंधित प्रमाणपत्रों की सत्यापित प्रतियों के साथ संलग्न कर
'ज्वांइट डायरेक्टर (एडमिन), एनआईओएस, ए-24/25, इंस्टीट्यूशनल एरिया,
सेक्टर 62, नोएडा (उ.प्र) 201309' के पते पर भेजें।
आवेदन शुल्क के तौर पर
अनारक्षित और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये और आरक्षित वर्ग के
उम्मीदवारों को 250 रुपये का डिमांड ड्राफ्ट 'नेशनल स्कूल ऑफ स्कूलिंग' के
पक्ष में बनवाकर जमा करना होगा। आवेदन करने की अंतिम तिथि 4 अगस्त, 2015
निर्धारित की गई है।
इन पदों पर आवेदकों का चयन लिखित परीक्षा /
साक्षात्कार के आधार पर किया जाएगा। आवेदन करने या आवेदन से संबंधित अन्य
जानकारी के लिए आवेदक आधिकारिक वेबसाइट http://www.nios.ac.in/ पर लॉग ऑन
करें।