Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MPSC Manipur Assistant Professor Recruitment 2025: apply for 419 Posts; check eligibility

MPSC Job 2025: सहायक प्रोफेसर के 400+ पदों पर भर्ती, 15 दिसंबर से करें आवेदन; जानें रिक्तियां और सैलरी डिटेल्स

Sat, 06 Dec 2025 01:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 06 Dec 2025 01:42 PM IST
सार

MPSC Assistant Professor Notification 2025: मणिपुर लोक सेवा आयोग ने सहायक प्रोफेसर के 400 से अधिक पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
MPSC Manipur Assistant Professor Recruitment 2025: apply for 419 Posts; check eligibility
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik

विस्तार

MPSC Recruitment 2025: मणिपुर लोक सेवा आयोग (MPSC) ने उच्च शिक्षा विभाग, मणिपुर के सरकारी कॉलेजों में सहायक प्रोफेसर के पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विभिन्न विषयों जैसे कला, मानविकी, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान में कुल 419 रिक्तियां उपलब्ध हैं। योग्य उम्मीदवार 15 दिसंबर 2025 से 19 जनवरी 2026 तक आधिकारिक MPSC पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

देखें रिक्तियों का विवरण

विषय रिक्तियां विषय रिक्तियां
मानव विज्ञान 7 भूगोल 34
जैव-रसायन विज्ञान 3 भूविज्ञान 4
वनस्पति विज्ञान 19 हिंदी 2
रसायन विज्ञान 22 इतिहास 35
कंप्यूटर विज्ञान 4 मणिपुरी 46
अर्थशास्त्र 29 गणित 36
शिक्षा 28 मिजो 2
अंग्रेजी 49 दर्शन 4
शारीरिक शिक्षा 4 भौतिकी 25
राजनीति विज्ञान 44 समाजशास्त्र 1
सांख्यिकी 4 प्राणीशास्त्र 17
Trending Videos

आवेदन की जरूरी शर्तें

उम्मीदवार के पास संबंधित विषय में मास्टर डिग्री होनी चाहिए और न्यूनतम 55% अंक होने चाहिए। एससी/एसटी/ओबीसी/PWD उम्मीदवारों के लिए यह न्यूनतम अंक 50% है। इसके अलावा उम्मीदवार ने नेट/सेट/एसएलईटी उत्तीर्ण किया हो या UGC के नियम 2009/2016 के अनुसार पीएचडी की हो। विदेश के किसी ऐसे विश्वविद्यालय से भी पीएचडी मान्य होगी जो विश्व स्तर पर शीर्ष 500 में आता हो।

निवास स्थान की शर्त के अनुसार उम्मीदवार मणिपुर का स्थायी निवासी होना चाहिए। इसके साथ ही उसे मणिपुरी/मेइतेई भाषा या मणिपुर की किसी जनजातीय बोली बोलने की क्षमता होनी चाहिए।

एमपीएससी मणिपुर सहायक प्रोफेसर पदों के लिए उम्मीदवार की आयु 19 जनवरी 2026 तक न्यूनतम 21 वर्ष और अधिकतम 38 वर्ष (अनारक्षित) होनी चाहिए। आयु में छूट संबंधित वर्गों के लिए दी गई है: एससी/एसटी के लिए +5 वर्ष, ओबीसी के लिए +3 वर्ष, और PWD के लिए +10 वर्ष।

आवेदन शुल्क

एमपीएससी मणिपुर सहायक प्रोफेसर पदों के लिए आवेदन शुल्क उम्मीदवार की श्रेणी के अनुसार तय है। सामान्य और ओबीसी उम्मीदवारों के लिए शुल्क 600 रुपये, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति के लिए 400 रुपये है, जबकि दिव्यांग (DAP) उम्मीदवारों के लिए शुल्क शून्य है।

आवेदन शुल्क का भुगतान केवल ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है, जैसेनेट बैंकिंग, वीजा/मास्टरकार्ड या डेबिट कार्ड।

विज्ञापन
विज्ञापन

कितना मिलेगा वेतन?

एमपीएससी मणिपुर सहायक प्रोफेसर के लिए वेतन बैंड PB-3 15,600-39,100 रुपये है। इसके साथ शैक्षणिक ग्रेड पे (AGP) 6,000 रुपये है। 

ऐसे करें आवेदन

  • पहले आप आधिकारिक वेबसाइट  mpscmanipur.gov.in पर जाएं।
  • यदि आप नए उम्मीदवार हैं, तो अपना रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरें और लॉगिन क्रेडेंशियल्स बनाएं।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद अपने यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
  •  व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, और अन्य आवश्यक जानकारी सावधानीपूर्वक भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, सिग्नेचर और अन्य जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • अपनी श्रेणी के अनुसार ऑनलाइन माध्यम से भुगतान करें।
  • आवेदन फॉर्म को सबमिट करें और भविष्य के लिए प्रिंट आउट निकाल लें।

देखें आधिकारिक अधिसूचना

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed