फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MP Vidhan Sabha Recruitment 2022 Apply Online for 55 Posts at mpvidhansabha.nic.in Check Sarkari Naukri Here

MP Vidhan Sabha Recruitment: मध्यप्रदेश विधानसभा में सहायक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती, जल्दी करें आवेदन

Sun, 16 Oct 2022 12:35 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 16 Oct 2022 12:35 PM IST
सार

MP Vidhan Sabha Recruitment: मध्यप्रदेश विधानसभा की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। आवेदन 11 अक्तूबर, 2022 को शुरू हुए थे, वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2022 को निर्धारित की गई है।

विज्ञापन
MP Vidhan Sabha Recruitment 2022 Apply Online for 55 Posts at mpvidhansabha.nic.in Check Sarkari Naukri Here
MP Vidhan Sabha Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

MP Vidhan Sabha Recruitment: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर सामने आई है। मध्यप्रदेश विधानसभा सेकेट्रिएट ने सहायक समेत विभिन्न पदों पर भर्ती जारी की है। इस भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों के आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती में शामिल होने के इच्छुक हैं, वे अपना आवेदन मध्यप्रदेश विधानसभा की आधिकारिक वेबसाइट mpvidhansabha.nic.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए जानते हैं इस भर्ती का विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया इस खबर के माध्यम से...

विज्ञापन

MP Vidhan Sabha Recruitment: इन पदों पर होगी भर्ती
मध्यप्रदेश विधानसभा की ओर से जारी की गई इस भर्ती के माध्यम से कुल 55 रिक्त पदों पर योग्य उम्मीदवारों का चयन किया जाना निर्धारित है। उम्मीदवारों का चयन परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। भर्ती का पदों के अनुसार विवरण नीचे दिया गया है-: 

  • सहायक ग्रेड एजी-3- 40 पद
  • स्टेनो टाइपिस्ट- 2 पद
  • सुरक्षा गार्ड- 13 पद
विज्ञापन
विज्ञापन

MP Vidhan Sabha Recruitment: इस तारीख तक कर लें आवेदन
मध्यप्रदेश विधानसभा की ओर से जारी की गई भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया को शुरू कर दिया गया है। आवेदन 11 अक्तूबर, 2022 को शुरू हुए थे, वहीं आवेदन की आखिरी तारीख 10 नवंबर, 2022 को निर्धारित की गई है। आवेदन केवल ऑनलाइन मोड में होंगे। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आखिरी तारीख से पहले ही आवेदन कर लें। आवेदन करने वाले अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 450 रुपये और  OBC/EWS SC/ST वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे। 

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा से संबंधित अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार इस नोटिफिकेशन को चेक करें- MP Vidhan Sabha Recruitment Notification

विज्ञापन

MP Vidhan Sabha Recruitment: कैसे करें आवेदन?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे सबंधित भर्ती के लिंक पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed