फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   MECL Non-Executive Recruitment 2026: 122 Vacancies, Eligibility, Salary and Selection Process

खनन मंत्रालय: सरकारी कंपनी में 122 वैकेंसी, 55900 तक सैलरी वाले पद; कौन भर पाएगा फॉर्म? इस दिन शुरू होगा आवेदन

Thu, 03 Sep 2026 04:22 PM IST
आकाश कुमार जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 03 Sep 2026 04:22 PM IST
सार

MECL Non-Executive Recruitment 2026: खनिज अन्वेषण एवं परामर्श लिमिटेड ने 122 गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती निकाली है। आवेदन 12 सितंबर से शुरू होंगे और 11 अक्तूबर तक चलेंगे। अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की शर्तें तय की गई हैं। पूरा विवरण पढ़ें...
 

विज्ञापन
MECL Non-Executive Recruitment 2026: 122 Vacancies, Eligibility, Salary and Selection Process
MECL Non-Executive Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

MECL Non-Executive Recruitment 2026: भारत सरकार के खान मंत्रालय के तहत आने वाली मिनीरत्न-1 कंपनी खनिज अन्वेषण एवं परामर्श लिमिटेड (एमईसीएल) ने कई गैर-कार्यकारी पदों पर भर्ती का नोटिस जारी किया है। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 122 वैकेंसी भरी जाएंगी। ये वैकेंसी डब्ल्यू-3, डब्ल्यू-4 और डब्ल्यू-7 श्रेणी में हैं। आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन कर सकेंगे।

विज्ञापन

आवेदन कब से होंगे और अंतिम तारीख क्या है?

ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 12 सितंबर 2026 को शुरू होगी। अभ्यर्थी 11 अक्तूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन केवल ऑनलाइन माध्यम से स्वीकार किए जाएंगे।

 
प्रक्रिया तारीख
पात्रता निर्धारित करने की कटऑफ तारीख 1 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन शुरू 12 सितंबर 2026
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 11 अक्तूबर 2026
लिखित परीक्षा बाद में घोषित होगी
कौशल/ट्रेड परीक्षा बाद में घोषित होगी

 

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति संगठन की जरूरत के अनुसार भारत में या विदेश में स्थित एमईसीएल की परियोजनाओं, कार्यालयों या प्रतिष्ठानों में की जा सकती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

कुल कितनी वैकेंसी हैं?

  • एमईसीएल नॉन-एजीक्यूटिव भर्ती अभियान के तहत कुल 122 रिक्तियां भरी जाएंगी।
  • सबसे अधिक 30 पद मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग) के हैं।
  • इसके बाद सहायक (सामग्री) के 16, तकनीशियन (सर्वेक्षण) के 12 और तकनीशियन (ड्रिलिंग) के 12 पद हैं।
  • अधिसूचित रिक्तियों में नई और बैकलॉग दोनों तरह की रिक्तियां शामिल हैं। 
पद श्रेणी रिक्तियां
लेखाकार डब्ल्यू-7 6
तकनीशियन (सर्वेक्षण) डब्ल्यू-4 12
तकनीशियन (नमूनाकरण) डब्ल्यू-4 7
तकनीशियन (प्रयोगशाला) डब्ल्यू-4 2
सहायक (सामग्री) डब्ल्यू-4 16
सहायक (लेखा) डब्ल्यू-4 10
आशुलिपिक (अंग्रेजी) डब्ल्यू-4 4
सहायक (हिंदी) डब्ल्यू-4 1
इलेक्ट्रीशियन डब्ल्यू-4 7
मशीनिस्ट डब्ल्यू-4 2
तकनीशियन (ड्रिलिंग) डब्ल्यू-4 12
मैकेनिक डब्ल्यू-4 1
मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग) डब्ल्यू-4 30
जूनियर ड्राइवर डब्ल्यू-3 6
सहायक (आईटी) डब्ल्यू-4 3
सहायक (एचआर) डब्ल्यू-4 3
कुल   122


एमईसीएल संगठन की जरूरत के अनुसार रिक्तियों की संख्या बढ़ा, घटा या किसी पद को नहीं भर सकता है।

विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता क्या मांगी गई है?

अलग-अलग पदों के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग है। इसके साथ ही कुछ पदों पर संबंधित क्षेत्र में अनुभव भी मांगा गया है। उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने पद की योग्यता जरूर चेक कर लें।

  • लेखाकार: स्नातक और सीए/आईसीडब्ल्यूए की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण
  • तकनीशियन (सर्वेक्षण): सर्वेक्षण में आईटीआई या सर्वेक्षण में डिप्लोमा
  • तकनीशियन (नमूनाकरण): बीएससी
  • तकनीशियन (प्रयोगशाला): रसायन विज्ञान, भौतिक विज्ञान या भूविज्ञान में बीएससी
  • सहायक (सामग्री): गणित के साथ स्नातक या बीकॉम
  • सहायक (लेखा): बीकॉम
  • आशुलिपिक (अंग्रेजी): किसी भी विषय में स्नातक और अंग्रेजी में 80 शब्द प्रति मिनट की शॉर्टहैंड का प्रमाणपत्र
  • सहायक (हिंदी): हिंदी और अंग्रेजी विषयों के साथ स्नातक या अंग्रेजी में डिग्री के साथ एडवांस हिंदी की समकक्ष परीक्षा
  • इलेक्ट्रीशियन: इलेक्ट्रिकल में आईटीआई या इलेक्ट्रिकल में डिप्लोमा और वैध वायरमैन प्रमाणपत्र
  • मशीनिस्ट: टर्नर/मशीनिस्ट/ग्राइंडर/मिलर ट्रेड में आईटीआई या संबंधित इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • तकनीशियन (ड्रिलिंग): अर्थ मूविंग मशीनरी मैकेनिक/डीजल मैकेनिक/मोटर मैकेनिक/फिटर में आईटीआई या ड्रिलिंग/मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और वैध एचएमवी लाइसेंस
  • मैकेनिक: डीजल मैकेनिक/मोटर मैकेनिक/फिटर में आईटीआई या मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/प्रोडक्शन/मैन्युफैक्चरिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा और वैध एचएमवी लाइसेंस
  • मैकेनिक-कम-ऑपरेटर (ड्रिलिंग): अर्थ मूविंग मशीनरी मैकेनिक/डीजल मैकेनिक/मोटर मैकेनिक/फिटर में आईटीआई या मैकेनिकल/ऑटोमोबाइल/ड्रिलिंग इंजीनियरिंग में डिप्लोमा
  • जूनियर ड्राइवर: 10वीं पास और वैध एलएमवी व एचएमवी लाइसेंस
  • सहायक (आईटी): बीसीए/बीसीएस/बीसीसीए/कंप्यूटर साइंस, आईटी या कंप्यूटर एप्लीकेशन में बीएससी/बीआईएसएम या स्नातक के साथ आईटी/कंप्यूटर साइंस/कंप्यूटर एप्लीकेशन में कम से कम एक वर्ष का डिप्लोमा या पीजी डिप्लोमा
  • सहायक (एचआर): बीए/बीकॉम/बीएससी/बीबीए/बीबीएम/बीएसडब्ल्यू


सभी गैर-कार्यकारी पदों पर सीधी भर्ती के लिए निर्धारित आवश्यक शैक्षणिक योग्यता में न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक जरूरी हैं। हालांकि, जहां सीए/आईसीडब्ल्यूए इंटरमीडिएट जैसी योग्यता या किसी प्रमाणपत्र में न्यूनतम अंकों की शर्त निर्धारित नहीं है, वहां संबंधित योग्यता को पास करना पर्याप्त होगा।

कुछ पदों पर संबंधित क्षेत्र में अनुभव मांगा गया है, जबकि कुछ पदों के लिए अनुभव की जरूरत नहीं है। इसलिए आवेदन करने से पहले आधिकारिक नोटिस जरूर देख लें।

उम्र कितनी होनी चाहिए?

सभी विज्ञापित गैर-कार्यकारी पदों के लिए सामान्य और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30 वर्ष है। आयु की गणना 1 सितंबर 2026 के आधार पर की जाएगी। सरकारी नियमों के अनुसार पात्र आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।

कितनी मिलेगी सैलरी?

एमईसीएल में वेतन पद की श्रेणी के अनुसार अलग-अलग है। मूल वेतन के अलावा चयनित उम्मीदवारों को कंपनी के नियमों के अनुसार आईडीए, एचआरए, भत्ते, भविष्य निधि, राष्ट्रीय पेंशन योजना, चिकित्सा बीमा और अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी।

 
श्रेणी पद वेतनमान
डब्ल्यू-7 लेखाकार ₹22,900–₹55,900
डब्ल्यू-4 तकनीशियन
सहायक
आशुलिपिक
इलेक्ट्रीशियन
मशीनिस्ट
मैकेनिक, आदि
₹20,200–₹49,300
डब्ल्यू-3 जूनियर ड्राइवर ₹19,600–₹47,900

चयन कैसे होगा?

एमईसीएल गैर-कार्यकारी भर्ती में उम्मीदवारों का चयन कई चरणों के आधार पर होगा। सबसे पहले ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रीनिंग की जाएगी। इसके बाद लिखित प्रतियोगी परीक्षा होगी। चयन प्रक्रिया में ये चरण शामिल हैं:

  • ऑनलाइन आवेदनों की स्क्रीनिंग
  • लिखित प्रतियोगी परीक्षा
  • दस्तावेज सत्यापन
  • कौशल परीक्षा/ट्रेड परीक्षा
  • अंतिम मेरिट सूची


कौशल या ट्रेड परीक्षा संबंधित पद की जरूरत के अनुसार होगी। भर्ती प्रक्रिया के तहत सभी परीक्षाएं केवल नागपुर शहर में आयोजित की जाएंगी।

आवेदन शुल्क कितना है?

  • सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन पंजीकरण शुल्क देना होगा।
  • शुल्क भर्ती पोर्टल पर उपलब्ध भुगतान माध्यम से जमा करना होगा। 
  • एससी, एसटी, दिव्यांग, पूर्व सैनिक और पात्र विभागीय उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से छूट दी गई है।

एमईसीएल भर्ती के लिए आवेदन कैसे करें?

उम्मीदवार एमईसीएल की वेबसाइट पर दिए गए भर्ती पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की प्रक्रिया इस तरह होगी:

  • एमईसीएल की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • करियर वाले भाग में जाएं।
  • विज्ञापन नोटिस और परिणाम वाले खंड को खोलें।
  • गैर-कार्यकारी भर्ती 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
  • मांगी गई व्यक्तिगत जानकारी भरें।
  • शैक्षणिक योग्यता और अनुभव की जानकारी दर्ज करें।
  • सही श्रेणी और पद का चयन करें।
  • फोटो, हस्ताक्षर और जरूरी दस्तावेज अपलोड करें।
  • लागू होने पर 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करें।
  • आवेदन में दर्ज सभी जानकारियों को अच्छी तरह करें और इसे जमा कर दें।
  • अंतिम रूप से जमा आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लेकर भविष्य के लिए सुरक्षित रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed