फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Astrology ›   Predictions ›   Aaj ka kumbh rashifal 6 September 2026 aquarius horoscope in hindi

आज का राशिफल: कुंभ राशि वालों को मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा, पढ़ें 6 सितंबर का राशिफल

Sun, 06 Sep 2026 05:11 AM IST
ज्योति मेहरा ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति मेहरा Updated Sun, 06 Sep 2026 05:11 AM IST
सार

आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। आप जिस काम को मेहनत और लगन से करेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है।

विज्ञापन
Aaj ka kumbh rashifal 6 September 2026 aquarius horoscope in hindi
आज का राशिफल - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

कुंभ राशि के स्वामी भी शनि देव माने जाते हैं। इस राशि के लोग अपनी अलग सोच, सामाजिक सरोकार और स्वतंत्र विचारों के लिए जाने जाते हैं। इन्हें नई-नई सोच अपनाना और समाज के लिए कुछ अच्छा करना पसंद होता है। ये स्वतंत्रता प्रिय होते हैं और अपने नियमों के अनुसार जीवन जीना चाहते हैं। मित्रता में ये बेहद ईमानदार और वफादार होते हैं, हालांकि अपनी भावनाओं को खुलकर व्यक्त करने में थोड़ा संकोच करते हैं। अपने ज्ञान और व्यवहार से ये लोगों के बीच विशेष पहचान बना लेते हैं। इस राशि के जातकों के लिए कंबल, नीले वस्त्र या तिल का दान करना लाभकारी माना गया है। आज का राशिफल

विज्ञापन


कुंभ दैनिक राशिफल  (Aquarius Daily Horoscope)
आज आपके भीतर सकारात्मक ऊर्जा और आत्मविश्वास बना रहेगा। आप जिस काम को मेहनत और लगन से करेंगे, उसमें अच्छे परिणाम मिलने की संभावना है। यात्रा या घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई ऐसी महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है, जो आगे चलकर आपके काम आ सकती है। इसलिए आसपास की परिस्थितियों और लोगों से मिलने वाली जानकारी को नजरअंदाज न करें।
विज्ञापन


कार्यस्थल पर अपनी जिम्मेदारियों को गंभीरता से निभाना जरूरी होगा। किसी काम को छोटा समझकर टालने की गलती न करें। कारोबारियों के लिए दिन राहत देने वाला हो सकता है। लंबे समय से अटका कोई काम दोबारा शुरू हो सकता है और कामकाज की रफ्तार बढ़ सकती है। आर्थिक मामलों में सावधानी बरतें। किसी परिचित को पैसा उधार देने से पहले उसकी वापसी की स्थिति पर अच्छी तरह विचार कर लें, क्योंकि रकम वापस मिलने में उम्मीद से अधिक समय लग सकता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य बिंदु:
करियर: मेहनत का अच्छा परिणाम मिलेगा।
यात्रा: उपयोगी जानकारी मिल सकती है।
कारोबार: रुके काम में गति आएगी।
धन: उधार देने में सावधानी रखें।
परिवार: घर में शुभ कार्यक्रम हो सकता है।

साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर): मेष-सिंह के लिए शुभ, तुला की बढ़ेगी भागदौड़, पढ़ें 12 राशियों का हाल
सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
कुंभ राशि वाले माह के दूसरे सप्ताह में अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल

डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Astrology News in Hindi related to daily horoscope, tarot readings, birth chart report in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Astro and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed