फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Madhya Pradesh Professional Examination Board will end registration process for MP Primary School Teacher Eligibility Test today 28 december 2021, know how to apply

MP TET Exam: मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के लिए आवेदन प्रक्रिया आज समाप्त होगी, जल्दी करें 

Tue, 28 Dec 2021 02:47 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 28 Dec 2021 02:47 PM IST
सार

MP TET Exam: आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस पराक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइटपर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन
Madhya Pradesh Professional Examination Board will end registration process for MP Primary School Teacher Eligibility Test today 28 december 2021, know how to apply
MP TET Exam - फोटो : Social Media

विस्तार

मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी)  द्वारा जारी की गई मध्यप्रदेश प्राथमिक स्कूल शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपी टीईटी) 2020 के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज मंगलवार 28 दिसंबर 2021 को समाप्त हो रही है। इससे पहले आवेदकों के आग्रह पर एमपीटीईटी के लिए आवेदन की प्रक्रिया 14 दिसंबर से फिर से शुरू की गई थी। इसके लिए आवेदन की सभी प्रक्रिया ऑनलाइन ही आयोजित की जा रही है। जो भी उम्मीदवार इस पराक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं, वह आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

2 जनवरी तक करें आवेदन पत्र में सुधार
मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के माध्यम से राज्य के विभिन्न स्कूलों में स्थित प्राथमिक स्कूलों में शिक्षकों की भर्ती की जाएगी। जो भी उम्मीदवार इस परीक्षा के लिए आवेदन कतर रहे हैं उन्हें 28 दिसंबर 2021 से 2 जनवरी 2022 तक का समय आवेदन पत्र में सुधार के लिए दिया जाएगा। 

कब होगी परीक्षा?
मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) द्वारा मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपीटीईटी)  2020 के लिए लिखित परीक्षा का आयोजन मार्च 2022 में किया जा सकता है। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया ही जाएगा। एमपी टीईटी परीक्षा से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (एमपीटीईटी)  2020 की लिए महत्वपूर्ण तारीखें

1. आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख - 6 जनवरी 2020
2. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख - 4 फरवरी 2020
3. आवेदन प्रक्रिया दोबारा शुरू होने की तारीख - 14 दिसंबर 2021
4. आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख - 28 दिसंबर 2021
5. आवेदन पत्र में सुधार की आखिरी तारीख - 2 जनवरी 2022
6. परीक्षा की तारीख - अभी तय नहीं 

विज्ञापन

उत्तर कुंजी भी होगी जारी 
परीक्षा के बाद बोर्ड द्वारा उत्तर कुंजी भी जारी की जाएगी। इस उत्तर कुंजी पर उम्मीदवारों को आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया जाएगा। दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद बोर्ड द्वारा अंतिम उत्तर कुंजी जारी की जाएगी। इसी अंतिम उत्तर कुंजी पर परिणाम भी आधारित होंगे। 

आयु सीमा और आवेदन शुल्क
इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 21 से 40 वर्षों के बीच होनी चाहिए। आरक्षित उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी जाएगी। इस परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 600 रुपये और आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को 300 रुपये आवेदन शुल्क जमा करने होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।  
 

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार सबसे पहले मध्यप्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (एमपीपीईबी) की आधिकारिक वेबसाइट peb.mp.gov.in पर जाएं।
अब मध्यप्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा। 
यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के अपना पंजीयन करें।
अब आईडी और पासवर्ड के माध्यम से लॉगिन करें।
अब सभी जानकारी को दर्ज कर के और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
अब आवेदन शुल्क को जमा करें और सबमिट के बटन पर क्लिक करें।
आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed