फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Know which examinations are going to be held for the recruitment of UPSSSC-safalta

UPSSSC PET 2022: जान लीजिए UPSSC किन भर्तियों की आयोजित होने वाली हैं परीक्षाएं, पीईटी में सफल अभ्यर्थियोंं को इन पदों पर किस्मत आजमाने का मिल सकता है मौका

Sat, 11 Jun 2022 01:18 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Sat, 11 Jun 2022 01:18 PM IST
सार

UPSSSC द्वारा दूसरी बार आयोजित किए जाने वाले प्रीलिमिनरी एलिजिबिलिटी टेस्ट (PET) की आवेदन प्रक्रिया जल्द ही शुरू की जा सकती है। ये पात्रता परीक्षा 18 सितंबर 2022 को कराया जाएगा। 
 

विज्ञापन
Know which examinations are going to be held for the recruitment of UPSSSC-safalta
UPSSSC Recruitment 2022 - फोटो : Social Media

विस्तार

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा 2022 की आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत जल्द ही हो सकती है। आयोग ने इस पात्रता परीक्षा के आयोजन की तारीख का निर्धारण भी कर दिया है। नए शेड्यूल के मुताबिक वर्ष 2022 में ये एलिजिबिलिटी टेस्ट 18 सितंबर को आयोजित कराया जाएगा। यूपीएसएसएससी ने इस परीक्षा से जुड़ी लगभग सभी तैयारियां भी पूरी कर ली हैं। अनुमान है कि इस माह के अंत में प्राइमरी एलिजिबिलिटी टेस्ट का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। हालांकि इस संबंध में आयोग की ओर से कोई अपडेट सामने नहीं आया है। ऐसे में कैंडिडेट्स यूपी सबऑर्डिनेट सर्विस सिलेक्शन कमीशन की वेबसाइट पर नजर बनाए रखें। वहीं अगर आप लेखपाल की परीक्षा देने जा रहे हैं और इन बचे हुए दिनों में अपनी तैयारी को मजबूत बनाना चाहते हैं तो सफलता द्वारा चलाए जा रहेइस फ्री कोर्स UP Lekhpal Practise Batch 2022 को सब्सक्राइब कर घर बैठे कंप्लीट तैयारी और पूरे सिलेबस का रिवीजन कर सकते हैं।

विज्ञापन

पीईटी दे चुके अभ्यर्थी अभी इस भर्ती की दे सकेंगे परीक्षा   

वर्ष 2021 की प्रारम्भिक अर्हता परीक्षा दे चुके उम्मीदवारों के पास अभी सरकारी नौकरी हासिल करने का एक और मौका है। यूपीएसएसएससी के वार्षिक परीक्षा कार्यक्रम 2022 के मुताबिक वैसे तो अभी वन रक्षक एवं वन जीव रक्षक, सम्मिलित तकनीकी सेवा, अनुदेशक, सहायक बोरिंग टेकनीशियन जैसी कई भर्तियों की परीक्षाएं आयोजित की जानी है लेकिन पीईटी 2021 में शामिल होने वाले कैंडिडेट्स केवल अनुदेशक मुख्य परीक्षा में ही शामिल हो सकेंगे जो 17 जुलाई को आयोजित किया जाना है। जबकि अन्य पदों सामान्य चयन के आधार पर प्रतियोगात्मक परीक्षाएं जुलाई और अगस्तमें सम्पन्न कराई जानी हैं। हालांकि यूपीएसएसएससी ने राजस्व लेखपाल, सप्लाई इंस्पेक्टर समेत कई पदों पर कराई जाने वाली भर्ती की परीक्षा तिथियों में बदलाव किया है। ऐसे में इस परीक्षा कार्यक्रम में भी परिवर्तन संभव है। इस संबंध में ज्यादा जानकारी के लिए अभ्यर्थी आयोग की वेबसाइट परविज़िट करते रहें। 

विज्ञापन

 कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी 

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए चलाए जा रहे बैच और फ्रीकोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं जिनकी मदद से कई अभ्यर्थियों ने पहली बार में ही अपनी प्रतियोगी परीक्षा को शानदार अंकों से पास किया है। आप भी इन कोर्सेस कीमदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजन कर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed