फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   know how many candidates will be declared successful in its prelims-safalta

UPSC IAS 2022: CSE 2022 के जरिए एक हजार से भी अधिक पदों पर की जानी है भर्ती, जानें इसके प्रीलिम्स में कितने अभ्यर्थियों को किया जाएगा सफल घोषित

Thu, 09 Jun 2022 05:14 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Thu, 09 Jun 2022 05:14 PM IST
सार

UPSC ने हाल ही में CSE 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है और CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया गया है। UPSC ने CSE 2022 के प्रीलिम्स के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे। 

विज्ञापन
know how many candidates will be declared successful in its prelims-safalta
UPSSSC PET Result 2022 - फोटो : Social media

विस्तार

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा सिविल सेवा परीक्षा (CSE) का आयोजन तकरीबन हर साल किया जाता है। UPSC ने हाल ही में CSE 2021 का फाइनल रिजल्ट जारी किया है और CSE 2022 के लिए प्रीलिम्स का आयोजन पांच जून 2022 को किया गया है। UPSC ने CSE 2022 के प्रीलिम्स के लिए अभ्यर्थियों से दो फरवरी 2022 से 22 फरवरी के बीच आवेदन मांगे थे। CSE 2022 के लिए पांच जून को आयोजित किए गए प्रीलिम्स में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के मुताबिक इस परीक्षा में प्रश्न थोड़े कठिन थे। इस परीक्षा में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को अब अपने रिजल्ट का इंतजार है। अभ्यर्थियों को इस परीक्षा के रिजल्ट से जुड़े अपडेट्स के लिए UPSC की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए। वहीं अगर आप सरकारी नौकरी के लिए प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आप सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां पर लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए कई फ्री क्लासेस भी चलाई जा रही हैं। आप इस Exam Preparation FREE Course- Subscribe Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

एक हजार से भी अधिक पदों पर की जानी है भर्ती :

सिविल सेवा परीक्षा 2022 के जरिए कुल 1011 पदों को भरा जाना है। ऐसा पांच सालों के बाद हो रहा है जब इस परीक्षा के जरिये 1000 से ज्यादा पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। इससे पहले साल 2017 में एक हजार से ज्यादा पदों के लिए अभ्यर्थियोंका चयन किया गया था। वहीं इस परीक्षा के जरिये 2021 में 685 अभ्यर्थियों का चयन किया गया है। जबकि 2020 में रिक्तियों की संख्या 836 थी। इसके अलावा 2019 में 922 तथा 2018 में 812 अभ्यर्थियों का चयन सिविल सेवा परीक्षा के जरिए किया गया था।

विज्ञापन

प्रीलिम्स में कितने अभ्यर्थी किए जाएंगे सफल घोषित :

इस भर्ती में हिस्सा लेने वाले अभ्यर्थियों को पहले प्रीलिम्स परीक्षा में हिस्सा लेना होगा। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक प्रीलिम्स परीक्षा में आयोग कुल रिक्तियों की संख्या के 12 से 13 गुना यानी तकरीबन 12 से 13 हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है। वहीं, नोटिफिकेशन के मुताबिक इंटरव्यू/पर्सनालिटी टेस्ट के लिए आयोग कुल रिक्तियों की संख्या के दो गुना अभ्यर्थियों को बुला सकता है। इस हिसाब से आयोग CSE 2022 की मेंस परीक्षा में तकरीबन दो हजार अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कैसे करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी :

अगर आप सरकारी नौकरी का सपना देख रहे हैं और उसके लिए सालों से मेहनत कर रहे हैं लेकिन आप अपनी परीक्षा में सफल नहीं हो सके या फिर आपका प्रदर्शन ज्यादा अच्छा नहीं रहा तो आप एक बार सफलता डॉट कॉम द्वारा लगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं के लिएचलाए जा रहे बैच और फ्री कोर्सेस का हिस्सा जरूर बनें। सफलता द्वारा इस समय NDA/NA, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D समेत कई प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए खास कोर्स चलाए जा रहे हैं। आप भी इन कोर्सेस की मदद से अपनी बाकी की तैयारी और कंप्लीट रिवीजनकर सकते हैं तो देर किस बात की safalta app के जरिए तुरंत इन कोर्सेस में एडमिशन लें और सरकारी नौकरी के अपने सपने को साकार करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed