{"_id":"671f2fca0d3b67f10f0ffaa7","slug":"junior-executive-is-being-recruited-in-ntpc-today-is-the-last-day-to-apply-2024-10-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"NTPC 2024: एनटीपीसी में जूनियर एग्जीक्यूटिव की हो रही भर्ती, आवेदन करने का आखिरी दिन आज","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
NTPC 2024: एनटीपीसी में जूनियर एग्जीक्यूटिव की हो रही भर्ती, आवेदन करने का आखिरी दिन आज
Mon, 28 Oct 2024 12:01 PM IST
मेघा झा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Mon, 28 Oct 2024 12:01 PM IST
सार
NTPC 2024: एनटीपीसी में जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के पदों पर भर्ती की जानी है। इसके लिए आवेदन करने की आज अंतिम तिथि है। जिन उम्मीदवारों ने अब तक आवेदन नहीं किया है, वे जल्द से जल्द इसके लिए आवेदन करें।
विज्ञापन
अंतिम तिथि नजदीक
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NTPC 2024: नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के पदों पर भर्ती की जानी है। इन पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन पत्र भरने का आज आखिरी दिन है। नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड में 50 जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) के पदों पर भर्ती होगी। उम्मीदवार 28 अक्तूबर तक आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in के माध्यम से अपना आवेदन पत्र भर सकते हैं।
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
सामान्य/ईडब्ल्यूएस/ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को 300 रुपये का आवेदन शुल्क देना होगा। एससी/एसटी/महिला/पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करने से छूट दी गई है।| श्रेणी | आवेदन शुल्क |
|---|---|
| सामान्य | 300 रुपये |
| ईडब्ल्यूएस | 300 रुपये |
| ओबीसी | 300 रुपये |
| एससी | छूट |
| एसटी | छूट |
| महिला | छूट |
| पीडब्ल्यूडी | छूट |
विज्ञापन
विज्ञापन
ये मिलेगी सुविधा
नेशनल थर्मल पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (NTPC) ने जूनियर एग्जीक्यूटिव (बायोमास) को एनटीपीसी द्वारा वेतन के अतिरिक्त कंपनी आवास/एचआरए, स्वयं, जीवनसाथी, दो बच्चों और आश्रित माता-पिता के लिए चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाएगी। इसके साथ ही जूनियर एग्जीक्यूटिव को 40 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा।आवेदन करने के चरण
- आधिकारिक वेबसाइट careers.ntpc.co.in पर जाएं।
- होमपेज पर जूनियर एग्जीक्यूटिव एप्लीकेशन लिंक पर क्लिक करें।
- यदि आवश्यक हो तो विवरण भरें।
- आवेदन का भुगतान करें।
- आवेदन को सहेजें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें।