JPSC FSO Recruitment 2023: खाद्य सुरक्षा अधिकारी पद पर निकली भर्ती, जानें आवेदन की पूरी प्रक्रिया
JPSC FSO Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी विज्ञापन संख्या-18/2023 के पद के लिए आवेदन मांगे हैं।
विस्तार
JPSC FSO Recruitment 2023: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी विज्ञापन संख्या-18/2023 के पद के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इन रिक्तियों के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 14 जुलाई 2023 शाम पांच बजे तक है।
झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) के तहत इस भर्ती अभियान का लक्ष्य कुल 56 खाद्य सुरक्षा अधिकारी पदों को भरना है। जिसके लिए यह पूरी प्रक्रिया आयोजित की गई है।
JPSC FSO शैक्षणिक योग्यता
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से खाद्य प्रौद्योगिकी या डेयरी प्रौद्योगिकी या जैव प्रौद्योगिकी या तेल प्रौद्योगिकी, या कृषि विज्ञान या पशु चिकित्सा विज्ञान या जैव रसायन विज्ञान या सूक्ष्म जीव विज्ञान या मेडिसिन में डिग्री या रसायन विज्ञान में मास्टर डिग्री होनी चाहिए।
JPSC FSO आवेदन शुल्क
अनारक्षित / बीसी / ईबीसी / ईडब्ल्यूएस श्रेणी के आवेदकों को 600 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि झारखंड राज्य के एससी / एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 150 रुपये का शुल्क लागू है।
JPSC FSO आयु-सीमा
खाद्य सुरक्षा अधिकारी के पद पर आवेदन करने के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष और अधिकतम आयु सीमा 40 वर्ष निर्धारित की गई है। सरकारी नियमों के मुताबिक आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
JPSC FSO ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jpsc.gov.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, “ऑनलाइन आवेदन” लिंक पर क्लिक करें।
-
FSO एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन प्रक्रिया के साथ आगे बढ़ें।
-
शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।