10वीं पास की बंपर भर्ती, 20 हजार रुपए सैलरी
रक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आर्डनेंस फैक्टरी अंबाझरी, नागपुर में ट्रेड्समैन के रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की गई है। इन पदों के लिए योग्य भारतीय नागरिकों से आवेदन पत्र मंगाए गए हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 210 है। जिसमें लोहार, इलेक्ट्रिशियन, एग्जामिनर इंजीनियर, मशीनिस्ट व अन्य पद शामिल हैं। निर्धारित पदों को भरने की शैक्षिक योग्यता के तहत आवेदक के पास 10वीं के साथ एनसीवीटी द्वारा जारी किया गया एनएसी/एनटीसी सर्टिफिकेट का होना आवश्यक है।
विज्ञापित पदों पर अधिकतम 32 वर्ष तक के युवा आवेदन कर सकते हैं। आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। विज्ञापित पदों के लिए 5,200 से लेकर 20,200 रुपये वेतनमान निर्धारित किया गया है।
इस तरह से करें आवेदन
विज्ञप्ति में प्रकाशित पदों के लिए केवल ऑनलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगें। इच्छुक व योग्य आवेदक आर्डनेंस फैक्टरी अंबाझरी, नागपुर की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर दिए हुए निर्देशों के अनुसार अपने आवदेन को सबमिट करें। आवेदन करने के बाद सीरियल नंबर जेनरेट होगा, जिसका उपयोग कर आवेदक भरे हुए आवदेन पत्र का प्रिंटआउट निकाल सकते हैं। आवेदक यह प्रिंटआउट निकाल कर आगामी चयन प्रक्रिया के लिए सुरक्षित कर लें।
ऑनलाइन आवदेन करने की अंतिम तिथि 14 मई, 2015 निर्धारित की गई है। निर्धारित पदों पर आवेदन करने के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क जमा नहीं करना है। ऑनलाइन आवेदन करने व अन्य किसी जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट www.ofajadmin.com पर लॉग्ा ऑन करें।