भारतीय सेना में जाने का मौका, जोशीले युवा भरें फॉर्म
भारतीय थल सेना ने कुल 54 रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिसमें शॉर्ट सर्विस कमीशन के जरिये अधिकारी पद पर भर्ती की जाएगी। इन पदों पर पुरुष एवं महिला दोनों वर्ग आवेदन योग्य हैं।
शैक्षिक योग्यता के तहत उम्मीदवारों को किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 50 प्रतिशत अंकों के साथ स्नातक होना आवश्यक है। एनसीसी उम्मीदवारों के लिए आयु सीमा न्यूनतम 19 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष निर्धारित है दूसरे शब्दों में अभ्यर्थी का जन्म 02 जनवरी, 1991 से पहले तथा 01 जनवरी, 1997 के बाद न हुआ हो।
उम्मीदवारों को प्रशिक्षण के दौरान 21,000 रुपये की छात्रवृति दी जाएगी तथा प्रशिक्षण पूर्ण होने जाने के बाद उन्हें लेफ्टिनेंट के रैंक में कमीशन दिया जाएगा और वे उस रैंक के अनुसार वेतन के हकदार होंगे।
फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 4 अगस्त
इन पदों पर ऑफलाइन आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। योग्य उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट पर दिए गए आवेदन पत्र के प्रारूप के अनुसार आवेदन करें। पूर्णरूप से भरे हुए आवेदन पत्र को ओसीएनसीसी यूनिट, जहां से एनसीसी 'सी' प्रमाणपत्र जारी किया गया हो, वहां भेजें।
जो अभ्यर्थी भारतीय सेना के अधीन कार्यरत हैं, उन्हें अपने कमान अधिकारियों से आवेदन पत्र को प्रतिहस्ताक्षरित कराकर इसी पते पर आवेदन भेजना होगा।
निर्धारित पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 04 अगस्त, 2015 है। उम्मीदवारों का चयन लिखित एवं साक्षात्कार में उनके प्रदर्शन के आधार पर किया जायेगा। पद से संबंधित किसी भी जानकारी के लिए उम्मीदवार भारतीय थल सेना की अधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर लॉग ऑन करें।