फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   jobs for clerk

खाली हैं क्लर्क और स्टेनोग्राफर के पद, 10वीं पास भी भरें फॉर्म

Fri, 08 May 2015 11:33 AM IST
Updated Fri, 08 May 2015 11:33 AM IST
विज्ञापन
jobs for clerk

समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण (वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय) ने रिक्त पदों को भरने के लिए विज्ञप्ति जारी की है, जिनमें जूनियर स्टेनोग्राफर और जूनियर क्लर्क के पद शामिल हैं। विज्ञापित पदों की कुल संख्या 23 है। विज्ञापित पदों के लिए शैक्षिक योग्यता को पदों के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है।

विज्ञापन


जूनियर स्टेनोग्राफर के पदों के लिए 10वीं पास और शार्टहैंड में 100 शब्द प्रति मिनट एवं 40 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग गति जबकि जूनियर क्लर्क के पदों के लिए स्नातक एवं 30 शब्द प्रति मिनट की टाइपिंग का सर्टिफिकेट के साथ-साथ कंप्यूटर ज्ञान निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन


विज्ञापित पदों पर उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 28 वर्ष होनी चाहिए। आयु की गणना 31 मई, 2015 से की जाएगी। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु सीमा में नियमानुसार छूट प्रदान की जाएगी। वेतनमान के तौर पर चयनित उम्मीदवारों को 5,200 रुपये से लेकर 20,200 रुपये तक व ग्रेड पे 1,900 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस तरह भरिए नौकरी का फॉर्म

jobs for clerk

विज्ञापित पदों पर केवल ऑफलाइन आवेदन मान्य होगा। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र को भरें व पूर्ण रूप से भरे हुए आवेदन पत्र को शैक्षिक प्रमाणपत्रों की प्रतियों के साथ संलग्न कर 'सचिव, समुद्री उत्पाद निर्यात विकास प्राधिकरण, एमपीईडीए हाउस, पनामपिल्ली एवेन्यू, पनामपिल्ली नगर, कोचीन-682036' के पते पर भेजें।

आवेदन पत्र पहुंचने की अंतिम तिथि 31 मई, 2015 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क के तहत सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 250 रुपये का डिमांड ड्रॉफ्ट जमा करना होगा। आरक्षित वर्ग के लिए यह आवेदन निःशुल्क है। आवेदन करने के लिए या किसी अन्य जानकारी के लिए उम्मीदवार संबंधित वेबसाइट www.mpeda.com पर लॉग ऑन करें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed