फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKSSB JE revised exam schedule out at jkssb.nic.in; check details here

JKSSB JE Exam: जेकेएसएसबी जेई की संशोधित परीक्षा तिथियां घोषित, सात सितंबर से होंगे एग्जाम; देखें शेड्यूल

Fri, 29 Aug 2025 03:08 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 29 Aug 2025 03:08 PM IST
सार

JKSSB JE Revised Exam Schedule OUT: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड ने अपने नवीनतम नोटिफिकेशन में जूनियर इंजीनियर पदों के लिए संशोधित परीक्षा तिथियां जारी कर दी है। पूरा शेड्यूल नीचे देख सकते हैं।

विज्ञापन
JKSSB JE revised exam schedule out at jkssb.nic.in; check details here
Exam - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

JKSSB JE Revised Exam Schedule: जम्मू और कश्मीर सेवा चयन बोर्ड (JKSSB) ने जूनियर इंजीनियर (JE) भर्ती परीक्षा 2025 के लिए संशोधित परीक्षा तिथियों की घोषणा कर दी है। यह नई तिथि सिविल और इलेक्ट्रिकल दोनों शाखाओं के उम्मीदवारों पर लागू होगी। बोर्ड ने यह पुनर्निर्धारण पहले की निर्धारित परीक्षाओं को रद्द करने के बाद किया है, जो इस सप्ताह की शुरुआत में आयोजित होने वाली थीं।

विज्ञापन


इस भर्ती अभियान का मुख्य उद्देश्य जूनियर इंजीनियर (JE) इलेक्ट्रिकल के 292 पद और जूनियर इंजीनियर (JE) सिविल के 508 पद को भरा जाना है।

संशोधित परीक्षा तिथि

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, जूनियर इंजीनियर (सिविल) परीक्षा अब 7 सितंबर 2025 को आयोजित की जाएगी, जबकि जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) परीक्षा 21 सितंबर 2025 को होगी। जेकेएसएसबी ने बताया कि पूर्व में निर्धारित परीक्षाएं मौसम संबंधी आपात स्थितियों के कारण रद्द की गई थीं।

इस दिन जारी होंगे प्रवेश पत्र

जूनियर इंजीनियर(सिविल) परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र 01 सितंबर 2025 से उपलब्ध होंगे। वहीं जूनियर इंजीनियर (सिविल) के पद के लिए एडमिट कार्ड 09 सितंबर 2025 से उपलब्ध होंगे। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे।

ऐसे डाउनलोड कर सकेंगे एडमिट कार्ड

  • सबसे पहले आप आधिकारिक वेबसाइट jkssb.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर जेई (इलेक्ट्रिकल) एडमिट कार्ड 2025 लिंक पर क्लिक करें।
  • अपना लॉगिन विवरण (यूज़र आईडी और पासवर्ड) दर्ज करें और सबमिट करें।
  • अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देखें और डाउनलोड करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट निकाल लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed