फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   JKPSC  Prosecuting Officer Mains Result out at jkpsc.nic.in know how to download sarkari result

JKPSC Result: जम्मू-कश्मीर पीएससी ने जारी किया अभियोजन अधिकारी मुख्य परीक्षा का परिणाम, ऐसे चेक करें

Thu, 15 Sep 2022 04:18 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Thu, 15 Sep 2022 04:18 PM IST
सार

JKPSC Prosecuting Officer Mains Result: JKPSC की ओर से मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा।

विज्ञापन
JKPSC  Prosecuting Officer Mains Result out at jkpsc.nic.in know how to download sarkari result
JKPSC Prosecuting Officer Mains Result - फोटो : Social Media

विस्तार

JKPSC Prosecuting Officer Mains Result: जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग/JKPSC ने अभियोजन अधिकारी के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित मुख्य परीक्षा के परिणाम को जारी कर दिया गया है। परिणाम को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। जो भी उम्मीदवार इस भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने परिणाम को जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया...
विज्ञापन


JKPSC Prosecuting Officer Mains Result: कब हुई थी परीक्षा?
जम्मू-कश्मीर लोक सेवा आयोग द्वारा अभियोजन अधिकारी भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन राज्य के विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर 14 फरवरी, 2022 से किया गया था। मुख्य परीक्षा के परिणाम में कुल 204 उम्मीदवारों का चयन किया गया है। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट पर चेक किए जा सकते हैं। जो भी उम्मीदवार परीक्षा में सफल हुए थे, उन्हें अब 23 सितंबर, 2022 तक डिटेल्ड एप्लिकेशन फॉर्म को भरना होगा।  
विज्ञापन


JKPSC Prosecuting Officer Mains Result: क्या होगा अगला चरण?
JKPSC की ओर से मुख्य परीक्षा में चयनित उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण साक्षात्कार के लिए आमंत्रित किया जाएगा। साक्षात्कार का आयोजन 28 सितंबर, 2022 से किया जाएगा। साक्षात्कार के लिए प्रवेश पत्र को उम्मीदवार 22 सितंबर, 2022 से डाउनलोड कर सकेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


JKPSC Prosecuting Officer Mains Result: कैसे चेक करें परिणाम?
  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Prosecuting officer Result के लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आपका परिणाम पीडीएफ के रूप में आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा। 
  • अपना रोल नंबर इसमें सर्च करें।
  • इसे चेक कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed