JKPSC CCE 2023: जेकेपीएससी सीसीई के आवेदन की आगे बढ़ी अंतिम तिथि, इस तारीख तक करें अप्लाई
JKPSC CCE 2023: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग ने संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा के आवेदन की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
JKPSC CCE 2023 Last Date Extended: जम्मू और कश्मीर लोक सेवा आयोग (JKPSC) ने संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा 2023 के लिए ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि को आगे बढ़ा दिया है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो उनके लिए यह एक मौका है। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर अब 25 मई 2023 तक आवेदन कर सकते हैं।
जेकेपीएससी सीसीई प्रारंभिक परीक्षा 23 जुलाई, 2023 को आयोजित होने वाली है। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवार ही मुख्य परीक्षा में बैठने के लिए पात्र होंगे। मुख्य परीक्षा नवंबर 2023 के दूसरे सप्ताह में आयोजित की जाएगी।
पदों का विवरण
-
जम्मू-कश्मीर प्रशासनिक सेवा का जूनियर स्केल: 25 पद
-
जम्मू और कश्मीर लेखा (जी) सेवा: 25 पद
-
जम्मू-कश्मीर पुलिस (जी) सेवा: 25 पद
आवेदन शुल्क
अनारक्षित श्रेणी के आवेदकों को 1000 रुपये का शुल्क देना होगा, जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए 500 रुपये का शुल्क लागू है। पीएचसी उम्मीदवारों को शुल्क के भुगतान से छूट दी गई है।
ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jkpsc.nic.in पर जाएं।
-
होमपेज पर, रिक्रूटमेंट टैब के तहत “जॉब्स/ऑनलाइन एप्लीकेशन” पर क्लिक करें।
-
संयुक्त प्रतियोगी प्रारंभिक टैब पर क्लिक करें।
-
रजिस्टर करें और आवेदन करने के लिए लॉगइन करें।
-
फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म जमा करें।
-
भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट ले लें।