IOCL Recruitment 2022: भारतीय तेल निगम में आईटीआई पास के लिए 1700 से ज्यादा नौकरियां, आज ही आखिरी मौका
IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL)में भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
IOCL Apprentice Recruitment 2022: इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IOCL) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर IOCL भर्ती 2022 की भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। जिसके लिए चल रही भर्ती प्रक्रिया का आज आखिरी दिन है। IOCL ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट iocl.com पर 1760 विभिन्न पदों के लिए IOCL भर्ती 2022 की घोषणा की है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन नहीं किया है वे फटाफट आवेदन प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
IOCL Recruitment: योग्यता मानदंड
भारतीय तेल निगम लिमिटेड (IOCL) तकनीशियन, स्नातक और ट्रेड अपरेंटिस (तकनीकी और गैर-तकनीकी) पद को भरने के लिए IOCL भर्ती अधिसूचना 2022 के साथ कुल 1760 रिक्तियां जारी की गई हैं। भर्ती के लिए आवेदन करने से पहले आवेदकों को भर्ती अभियान के सभी विवरणों को जानना चाहिए। उम्मीदवार आईओसीएल भर्ती 2022 अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट iocl.com से देख सकते हैं। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की अप्रेंटिस भर्ती में आईटीआई/ 12वीं पास/ डिप्लोमा/ डिग्री वाले उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं।
IOCL Recruitment की चयन प्रक्रिया
-
लिखित परीक्षा -
दस्तावेज सत्यापन -
चिकित्सा परीक्षण
IOCL Recruitment: 18 से 24 वर्ष के उम्मीदवार करें आवेदन
इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में बताया गया है कि उम्मीदवार अधिसूचना में उपलब्ध शैक्षणिक योग्यता, रिक्तियों का विवरण और अन्य पात्रता मानदंड की जांच कर सकते हैं। उम्मीदवारों को 18 वर्ष की आयु प्राप्त करनी चाहिए और 14 दिसंबर, 2022 तक 24 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।