फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IOB LBO Recruitment 2026: Last Date Today for 250 Local Bank Officer Posts

IOB LBO Recruitment 2026: लोकल बैंक अधिकारी के 250 पदों पर आवेदन का आज आखिरी दिन, ग्रेजुएट तुरंत भरें फॉर्म

Mon, 24 Aug 2026 10:23 AM IST
Akash Kumar जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Akash Kumar Updated Mon, 24 Aug 2026 10:23 AM IST
सार

IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक की लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती 2026 के लिए आवेदन का आज, 24 अगस्त को आखिरी मौका है। इस भर्ती में 250 पद हैं। चयनित उम्मीदवारों की पोस्टिंग आवेदन वाले राज्य में ही होगी।
 

विज्ञापन
IOB LBO Recruitment 2026: Last Date Today for 250 Local Bank Officer Posts
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

IOB LBO Recruitment 2026: इंडियन ओवरसीज बैंक (IOB) की लोकल बैंक ऑफिसर भर्ती के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। बैंक ने कुल 250 लोकल बैंक ऑफिसर पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया 8 अगस्त 2026 से शुरू की थी। योग्य उम्मीदवार 24 अगस्त 2026 तक बैंक की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती की खास बात यह है कि यह राज्यवार भर्ती है। यानी उम्मीदवार जिस राज्य के लिए आवेदन करेगा, चयन होने पर उसकी पोस्टिंग उसी राज्य में की जाएगी। इसलिए आवेदन करने से पहले उम्मीदवार को संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा की पात्रता जरूर जांच लेनी चाहिए।

विज्ञापन

आज ही क्यों करना होगा आवेदन?

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख 24 अगस्त 2026 है। ऐसे में जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, उन्हें आज ही आवेदन प्रक्रिया पूरी करनी होगी। आवेदन बैंक की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर किया जा सकता है।

 

महत्वपूर्ण जानकारी विवरण
भर्ती लोकल बैंक ऑफिसर 2026
कुल पद 250
आवेदन शुरू 8 अगस्त 2026
आवेदन की आखिरी तारीख 24 अगस्त 2026
आवेदन माध्यम ऑनलाइन
भर्ती संस्था इंडियन ओवरसीज बैंक

किस राज्य में कितनी वैकेंसी हैं?

इस भर्ती के तहत चार राज्यों में कुल 250 पद भरे जाएंगे। राज्यवार रिक्तियां इस प्रकार हैं:

 
राज्य पद
तमिलनाडु 100
कर्नाटक 50
महाराष्ट्र 50
गुजरात 50
कुल 250
 

कुल 250 पदों में एससी के 36, एसटी के 18, ओबीसी के 80, ईडब्ल्यूएस के 22 और अनारक्षित वर्ग के 94 पद शामिल हैं। इनमें दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए निर्धारित आरक्षण भी शामिल है।

विज्ञापन

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक डिग्री या केंद्र सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

इसके अलावा जिस राज्य के लिए उम्मीदवार आवेदन कर रहा है, वहां की स्थानीय भाषा पढ़ना, लिखना और बोलना आना जरूरी है।

आयु सीमा क्या है?

आयु की गणना 1 अगस्त 2026 के आधार पर की जाएगी।

  • न्यूनतम आयु: 20 वर्ष
  • अधिकतम आयु: 30 वर्ष
  • उम्मीदवार का जन्म 2 अगस्त 1996 से 1 अगस्त 2006 के बीच होना चाहिए।


आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।


 

लोकल बैंक ऑफिसर की सैलरी कितनी है?

चयनित उम्मीदवारों की नियुक्ति असिस्टेंट मैनेजर (स्केल-I) के रूप में होगी। इस पद का वेतनमान 48,480 रुपये से 85,920 रुपये तक है।

इसके अलावा उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार डीए, एचआरए, सीसीए और अन्य भत्ते भी मिलेंगे।

नियुक्ति के बाद उम्मीदवार को दो साल की प्रोबेशन अवधि पूरी करनी होगी। साथ ही, उसे 2 लाख रुपये का वित्तीय सेवा क्षतिपूर्ति बॉन्ड देना होगा और कम से कम तीन साल की सेवा करनी होगी।

चयन प्रक्रिया में कौन-कौन से चरण होंगे?

लोकल बैंक ऑफिसर पद पर चयन तीन चरणों में होगा:

  • ऑनलाइन परीक्षा
  • भाषा दक्षता परीक्षा (LPT)
  • व्यक्तिगत साक्षात्कार


जिन उम्मीदवारों ने 10वीं या 12वीं में संबंधित राज्य की स्थानीय भाषा नहीं पढ़ी है, उनके लिए भाषा दक्षता परीक्षा देना जरूरी होगा। यह परीक्षा क्वालिफाइंग प्रकृति की होगी।

अंतिम चयन में ऑनलाइन परीक्षा और व्यक्तिगत साक्षात्कार का वेटेज 80:20 रहेगा। ऑनलाइन परीक्षा 200 अंकों की होगी, जबकि व्यक्तिगत साक्षात्कार 100 अंकों का होगा।

आवेदन शुल्क कितना है?

उम्मीदवारों को ऑनलाइन आवेदन के दौरान निर्धारित शुल्क जमा करना होगा।

  • एससी, एसटी और दिव्यांग: 175 रुपये
  • सामान्य, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी: 850 रुपये


यह शुल्क ऑनलाइन जमा करना होगा और वापस नहीं किया जाएगा।

आवेदन कैसे करें?

जो उम्मीदवार अभी तक आवेदन नहीं कर पाए हैं, वे आज ये चरण पूरे कर सकते हैं:

  • सबसे पहले IOB की आधिकारिक वेबसाइट iob.bank.in पर जाएं।
  • करियर सेक्शन में “Recruitment of Local Bank Officers – 2026-27” लिंक पर क्लिक करें।
  • ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
  • रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करें।
  • आवेदन फॉर्म में व्यक्तिगत, शैक्षणिक और अन्य जरूरी जानकारी भरें।
  • पासपोर्ट साइज फोटो, हस्ताक्षर, बाएं हाथ के अंगूठे का निशान और अंग्रेजी में अपनी लिखावट में हस्तलिखित घोषणा अपलोड करें।
  • निर्धारित आवेदन शुल्क जमा करें।
  • फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करें।
  • आवेदन फॉर्म और ई-रसीद का प्रिंटआउट भविष्य के लिए सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed