फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Railways Loco Pilot: Check Out the Facilities They Receive and Their Monthly Salary

Loco Pilot: ट्रेन ड्राइवर को मिलने वाली सुविधाएं जानकर चौंक जाएंगे! जानिए हर महीने कितना मिलता है वेतन

Tue, 15 Apr 2025 12:50 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 15 Apr 2025 12:50 PM IST
सार

Loco Pilot Jobs: रेलवे ड्राइवर बनना कई लोगों के लिए एक सपने जैसा होता है। बड़ी जिम्मेदारी के साथ-साथ इस नौकरी में अच्छा वेतन और सुविधाएं भी मिलती हैं। अगर आप जानना चाहते हैं कि ट्रेन चलाने वाले ड्राइवर की हर महीने कितनी सैलरी होती है, तो इस खबर में हम आपको पूरी जानकारी देंगे।

विज्ञापन
Indian Railways Loco Pilot: Check Out the Facilities They Receive and Their Monthly Salary
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

Loco Pilot: भारतीय रेलवे में लोको पायलट की नौकरी न सिर्फ सम्मानजनक होती है, बल्कि इसमें अच्छी सैलरी और कई सुविधाएं भी मिलती हैं। यह पद उन युवाओं के लिए खास है जो ट्रेनों से जुड़कर देश की सबसे बड़ी परिवहन सेवा का हिस्सा बनना चाहते हैं। हाल ही में रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने सहायक लोको पायलट (ALP) पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है और इसके लिए आवेदन प्रक्रिया फिलहाल चल रही है। अगर आप भी इस पद के लिए अप्लाई करना चाहते हैं, तो जरूरी जानकारी जरूर जान लें।

विज्ञापन

एएलपी से शुरू होता है रेलवे ड्राइवर बनने का सफर

भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनने की शुरुआत असिस्टेंट लोको पायलट (ALP) से होती है। आरआरबी (Railway Recruitment Board) समय-समय पर एएलपी की वैकेंसी निकालता है। इस भर्ती प्रक्रिया के तहत चयनित उम्मीदवारों को ट्रेनिंग दी जाती है, जिसके बाद वे ट्रेन चलाने में वरिष्ठ लोको पायलट की सहायता करते हैं।

विज्ञापन

इतना मिलता है वेतन

सहायक लोको पायलट (ALP) भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर बनने की पहली सीढ़ी होती है। इस पद के लिए चयन RRB (रेलवे भर्ती बोर्ड) के जरिए होता है और यह ग्रेड पे लेवल-2 के अंतर्गत आता है, जिसकी प्रारंभिक बेसिक सैलरी 19,900 रुपये होती है। सैलरी में विभिन्न भत्ते जोड़ने के बाद कुल मासिक वेतन लगभग 21,500 से 35,000 रुपये तक हो सकता है। 

इसके अलावा एएलपी को मेडिकल कैटेगरी A1 में रखा जाता है, जिसमें फिजिकली और मेंटली पूरी तरह फिट होना जरूरी होता है। एएलपी पद पर अनुभव के आधार पर आगे चलकर लोको पायलट, सीनियर लोको पायलट और मुख्य लोको पायलट तक प्रमोशन मिलता है, जिससे सैलरी और जिम्मेदारियां दोनों बढ़ जाती हैं।

ट्रेन ड्राइवर को मिलती है ये सुविधाएं

भारतीय रेलवे में ट्रेन ड्राइवर को सिर्फ अच्छी सैलरी ही नहीं, बल्कि कई तरह की सुविधाएं भी मिलती हैं। इन्हें महंगाई भत्ता (DA), यात्रा भत्ता (TA), हाउस रेंट अलाउंस (HRA), और नाइट ड्यूटी अलाउंस जैसे आर्थिक लाभ दिए जाते हैं। इसके अलावा, रेलवे ड्राइवर को मेडिकल सुविधा, पेंशन स्कीम, इंश्योरेंस कवरेज और परिवार के लिए हेल्थ बेनिफिट्स भी मिलते हैं। छुट्टियों की सुविधा, फ्री या रियायती रेलवे पास और क्वार्टर जैसी आवासीय सुविधा भी इसमें शामिल है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed