{"_id":"639c9fef862f8951b2467e2e","slug":"indian-navy-agniveer-mr-ssr-01-2023-registrations-to-end-tomorrow-sarkari-naukri-exam-jobs","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Navy Recruitment 2022: नौसेना अग्निवीर भर्ती की आखिरी तारीख, 12वीं पास छात्र जल्दी करें आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Navy Recruitment 2022: नौसेना अग्निवीर भर्ती की आखिरी तारीख, 12वीं पास छात्र जल्दी करें आवेदन
Sat, 17 Dec 2022 01:01 PM IST
देवेश शर्मा
जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला
Published by: देवेश शर्मा
Updated Sat, 17 Dec 2022 01:01 PM IST
सार
Indian Navy Agniveer Recruitment : नौसेना में युवाओं के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया खत्म होने जा रही है। नौसेना की सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शनिवार, 17 दिसंबर, 2022 को बंद होने वाली है।
विज्ञापन
Indian Navy Agniveer Recruitment 2022
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
Indian Navy Agniveer Recruitment 2022: भारतीय नौसेना में युवाओं के लिए बड़े स्तर पर भर्ती प्रक्रिया खत्म होने जा रही है। भारतीय नौसेना की सीनियर सेकेंडरी रिक्रूटमेंट (एसएसआर) और मैट्रिक भर्ती (एमआर) के तहत अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया शनिवार, 17 दिसंबर, 2022 को बंद होने वाली है। भारतीय नौसेना एसएसआर एमआर अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक अविवाहित पुरुष और महिला उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जल्द आवेदन पूरा कर लें।
विज्ञापन
Indian Navy Recruitment इतने पदों पर होगी भर्ती
भारतीय नौसेना की इस भर्ती का उद्देश्य 1500 रिक्त पदों को भरने के लिए है। इनमें से 1400 पद भारतीय नौसेना एसएसआर भर्ती 2022 के लिए हैं और 100 पद भारतीय नौसेना एमआर भर्ती 2022 के लिए है। यह भर्ती नौसेना के 01/2023 (23 मई) बैच के लिए हैं। एसएसआर भर्ती के तहत 1120 पुरुष और 280 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इसके साथ ही एमआर भर्ती के तहत 80 पुरुष और 20 महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी। इन पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों को 550 रुपये की आवेदन फीस देनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Indian Navy Recruitment ऐसे करें आवेदन
-
सबसे पहले उम्मीदवार भारतीय नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindiannavy.gov.in पर जाएं। -
इसके बाद होम पेज पर रजिस्ट्रेशन सेक्शन पर क्लिक करके अपनी ई-मेल आईडी से अपना रजिस्ट्रेशन करें। -
अब अपनी ई-मेल आईडी से लॉग इन करें और वर्तमान अवसर पर क्लिक करें। -
अब आपके सामने डिस्प्ले पर अप्लाई का बटन आ रहा होगा उस पर क्लिक करें। -
अब वहां मांगी गई सभी जरूरी डिटेल्स भर दें और संबंधित दस्तावेज अपलोड कर दें। -
इसके बाद उम्मीदवार सबमिट बटन पर क्लिक करें।
Indian Navy Recruitment 2022 शैक्षणिक योग्यता
NAVY SSR: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से गणित और फिजिक्स और केमिस्ट्री/ बायोलॉजी/ कंप्यूटर साइंस विषय के साथ कक्षा 12वीं पास होना चाहिए।NAVY MR: उम्मीदवार को मान्यता प्राप्त बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन से 10वीं पास होना चाहिए। इसके अलावा उम्मीदवारों का जन्म एक मई, 2002 से 31 अक्तूबर, 2005 के बीच हुआ होना चाहिए। इसका मतलब यह है कि उम्मीदवार की उम्र साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल के मध्य होना चाहिए।