Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Army Medical Officer Recruitment 2026 120 Vacancies Announced Check Eligibility and Selection Process

भारतीय सेना में मेडिकल ऑफिसर बनने का मौका: एएफएमएस में 120 पदों पर भर्ती, कब से करें आवेदन? जानें प्रक्रिया

Mon, 02 Nov 2026 01:51 PM IST
शिवम तिवारी जॉब्स डेस्क अमर उजाला
जॉब्स डेस्क अमर उजाला Published by: शिवम तिवारी Updated Mon, 02 Nov 2026 01:51 PM IST
सार

भारतीय सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इनमें 90 पद पुरुष उम्मीदवारों और 30 पद महिला उम्मीदवारों के लिए निर्धारित हैं। एमबीबीएस और पीजी डिप्लोमा की योग्यता रखने वाले उम्मीदवार इस भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 9 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन से पहले उम्मीदवार आधिकारिक नोटिफिकेशन में दी गई पात्रता और जरूरी शर्तें ध्यान से पढ़ लें।
 

विज्ञापन
Indian Army Medical Officer Recruitment 2026 120 Vacancies Announced Check Eligibility and Selection Process
Indian Army Recruitment 2026 - फोटो : AI Generated

विस्तार

मेडिकल की पढ़ाई पूरी कर चुके युवाओं के लिए भारतीय सशस्त्र बलों में नौकरी पाने का अच्छा मौका है। सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (एएफएमएस) ने मेडिकल ऑफिसर के 120 पदों पर भर्ती निकाली है। इस भर्ती के तहत चुने गए डॉक्टरों को भारतीय सेना, नौसेना और वायु सेना में सेवा देने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि पुरुष और महिला, दोनों उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। कुल 120 पदों में से 90 पुरुषों और 30 महिलाओं के लिए रखे गए हैं। आवेदन की प्रक्रिया 9 नवंबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक उम्मीदवार 18 नवंबर तक आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर फॉर्म भर सकते हैं।

विज्ञापन


इस भर्ती के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त मेडिकल कॉलेज या विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए। इसके साथ ही राज्य मेडिकल काउंसिल या राष्ट्रीय चिकित्सा आयोग (एनएमसी) में स्थायी पंजीकरण होना जरूरी है। एमबीबीएस के अलावा पीजी डिप्लोमा और एमडी, एमएस या डीएनबी जैसी डिग्री रखने वाले उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं। यानी मेडिकल की पढ़ाई के बाद सेना में अधिकारी बनने की इच्छा रखने वाले युवाओं के लिए यह अवसर है। आवेदन करने से पहले उम्मीदवारों को अपनी शैक्षणिक योग्यता और जरूरी दस्तावेजों की जांच कर लेनी चाहिए, ताकि फॉर्म भरते समय कोई गलती न हो।

विज्ञापन

कितनी होनी चाहिए उम्र?

मेडिकल योग्यता

अधिकतम आयु

जन्मतिथि

एमबीबीएस / पीजी डिप्लोमा

30 वर्ष

2 जनवरी 1997 या उसके बाद

एमडी / एमएस

35 वर्ष

2 जनवरी 1992 या उसके बाद

आयु की गणना 31 दिसंबर 2026 के आधार पर होगी। आवेदन से पहले जन्मतिथि और शैक्षणिक प्रमाणपत्रों में दर्ज जानकारी जरूर मिला लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन कब तक कर सकते हैं?

विवरण

तारीख / शुल्क

विस्तृत नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख

7 नवंबर 2026

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख

9 नवंबर 2026

आवेदन की आखिरी तारीख

18 नवंबर 2026

आवेदन शुल्क

सभी श्रेणियों के लिए ₹200

भुगतान के तरीके

डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई

कैसे होगा उम्मीदवारों का चयन?

मेडिकल ऑफिसर के पदों पर चयन कई चरणों में किया जाएगा। सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की शैक्षणिक योग्यता और दस्तावेजों के आधार पर छंटनी होगी। इसमें चुने गए उम्मीदवारों को दिल्ली स्थित आर्मी हॉस्पिटल (रिसर्च एंड रेफरल) में इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। यह इंटरव्यू दिसंबर 2026 में होने की संभावना है। इंटरव्यू में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मेडिकल और शारीरिक फिटनेस जांच से गुजरना होगा। सभी जरूरी चरण पूरे होने के बाद अंतिम चयन सूची तैयार की जाएगी। इसलिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के साथ-साथ अपनी फिटनेस पर भी ध्यान देना चाहिए।

आवेदन कैसे करें?

  • आवेदन करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट join.afms.gov.in पर जाएं।
  •  वहां मेडिकल ऑफिसर (एसएससी) भर्ती 2026 के लिंक पर क्लिक करें। 
  • इसके बाद अपनी जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें। 
  • अब लॉगइन आईडी और पासवर्ड की मदद से आवेदन फॉर्म खोलें। 
  • इसमें अपनी व्यक्तिगत जानकारी, शैक्षणिक योग्यता और अन्य जरूरी विवरण भरें।
  •  इसके बाद एमबीबीएस की डिग्री, मेडिकल पंजीकरण प्रमाणपत्र, फोटो और हस्ताक्षर जैसे दस्तावेज अपलोड करें। 
  • अब 200 रुपये आवेदन शुल्क जमा करके फॉर्म सबमिट कर दें। 
  • आवेदन पूरा होने के बाद फॉर्म का प्रिंटआउट निकालकर अपने पास सुरक्षित रख लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed