फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   Indian Airforce Agniveer Vayu Registration 2024 Begins At Agnipathvayu.cdac.in Know How To Apply Online

IAF Agniveervayu 2024: अग्निवीर वायु के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें कहां और कैसे करें आवेदन

Thu, 27 Jul 2023 11:47 AM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 27 Jul 2023 11:47 AM IST
सार

IAF Agniveer Vayu 2024: भारतीय वायु सेना (IAF) की तरफ से अग्निवीरवायु 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।

विज्ञापन
Indian Airforce Agniveer Vayu Registration 2024 Begins At Agnipathvayu.cdac.in Know How To Apply Online
iaf agniveer vayu recruitment - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IAF Agniveer Vayu 2024 Recruitment: भारतीय वायु सेना (IAF) की तरफ से अग्निवीरवायु 2024 भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया गुरुवार 27 जुलाई 2023 से शुरू हो चुकी है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। अग्निवीर वायु जनवरी 2024 सत्र के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 17 अगस्त, 2023 है। IAF अग्निवीरवायु भर्ती के लिए केवल अविवाहित पुरुष और महिला ही आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu Recruitment आयु सीमा

अग्निवीरवायु पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु सीमा 17.5 वर्ष है, जबकि अधिकतम आयु सीमा 21 वर्ष होनी चाहिए। साथ ही पात्र होने के लिए आवेदक का जन्म 27 जून 2003 और 27 दिसंबर 2006 के बीच होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

Indian Air Force Agniveer आवेदन शुल्क

अग्निवीर वायु पदों के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को 250 रुपये का शुल्क देना होगा। भुगतान पेमेंट गेटवे के माध्यम से डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/इंटरनेट बैंकिंग का उपयोग करके किया जा सकता है।

विज्ञापन

IAF Agniveer Vayu 2024 ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट agnipathvayu.cdac.in पर जाएं।

  • होमपेज पर कैंडिडेट लॉगिन सेक्शन पर क्लिक करें।

  • चरण 1 पंजीकरण फॉर्म भरें और लॉगिन करें।

  • अग्निवीरवायु 2024 के लिए फॉर्म भरें, शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।

  • डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंटआउट लें।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed