फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   India Post GDS Recruitment 2021: Recruitment is out for 4264 posts in Uttar Pradesh, job will be available without examination-safalta

India Post GDS Recruitment 2021: उत्तर प्रदेश पोस्ट ऑफिस में हो रही है बंपर भर्ती, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

Wed, 25 Aug 2021 11:02 AM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Wed, 25 Aug 2021 11:02 AM IST
सार

भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत GDS के 4264 पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी।

विज्ञापन
India Post GDS Recruitment 2021: Recruitment is out for 4264 posts in Uttar Pradesh, job will be available without examination-safalta
post office - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों के लिए शानदार मौका है। दरअसल भारतीय डाक विभाग ने उत्तर प्रदेश पोस्टल सर्किल के अंतर्गत ग्रामीण डाक सेवकों (GDS) के 4264 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी किया है। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 23 अगस्त से शुरू हो गई है और यह 22 सितंबर तक जारी रहेगी। इच्छुक अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। साथ ही अगर आप प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, तो पक्की एवं बेहतर तैयारी के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

आवेदन करने के लिए ये योग्यताएं हैं जरूरी :

इन पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों का दसवीं पास होना आवश्यक है। साथ ही अभ्यर्थियों द्वारा हिंदी भाषा का दसवीं तक अध्ययन करना भी आवश्यक है। इसके अतिरिक्त अभ्यर्थियों के पास कम से कम 60 दिनों की अवधि का बेसिक कंप्यूटर ट्रेनिंग कोर्स करने का अनुभव होना चाहिए। आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से कम और 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। हालांकि, राज्य के आरक्षित वर्गों के अभ्यर्थियों को अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी। 

विज्ञापन

बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी :

उत्तर प्रदेश सर्किल में ग्रामीण डाक सेवक के इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन किसी भर्ती परीक्षा के आधार पर नहीं किया जाएगा। दरअसल आधिकारिक नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों पर अभ्यर्थियों की नियुक्ति दसवीं के मार्क्स के आधार पर किया जाना है। इन पदों पर भर्ती के लिए मेरिट लिस्ट अभ्यर्थियों के दसवीं के मार्क्स के आधार पर तैयार किया जाएगा और इस मेरिट लिस्ट में आने वाले अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिलेगी इतनी सैलरी :

आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक बीपीएम के लिए 12,000 रुपये से 14,500 रुपये प्रति माह की सैलरी दी जाएगी, तो वहीं जीडीएस/एबीपीएम के लिए 10,000 रुपये से 12,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी। 

कैसे करें तैयारी :

अगर आपका सपना सरकारी नौकरी करने का है, तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए आपको आज ही सफलता के फ्री कोर्स को ज्वॉइन करना चाहिए। सफलता द्वारा इस वक्त एक्सपर्ट्स फैकल्टीज के मार्गदर्शन में UP SI, SSC MTS, SSC GD समेत कई परीक्षाओं की तैयारी के लिए फ्री कोर्स चलाया जा रहा है। आप सफलता ऐप डाउनलोड करके भी इन कोर्सेस से जुड़ सकते हैं और साथ ही फ्री ई-बुक्स और मॉक टेस्ट जैसी अन्य सुविधाओं का भी लाभ उठा सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड करें सफलता ऐप और सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को करें साकार।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed