फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Kanpur is hiring for Deputy Project Manager posts: Here's how to apply

आईआईटी कानपुर:  डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर भर्तियां, 22 जुलाई तक करें आवेदन

Sat, 03 Jul 2021 01:26 PM IST
ललित फुलारा जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला Published by: ललित फुलारा Updated Sat, 03 Jul 2021 01:26 PM IST
सार

  •  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर्स में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर रिक्तियां निकाली हैं।

विज्ञापन
IIT Kanpur is hiring for Deputy Project Manager posts: Here's how to apply
विद्यार्थी (फाइल फोटो) - फोटो : Social Media

विस्तार

IIT Kanpur Recruitment 2021:  भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IIT), कानपुर ने डीन ऑफ स्टूडेंट्स अफेयर्स में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर पदों पर रिक्तियां निकाली हैं। इन रिक्तियों को लेकर संस्थान ने आधिकारिक अधिसूचना जारी की है और इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थियों के आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन रिक्तियों के लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है और अभ्यर्थियों के पास आवेदन का आखिरी मौका 22 जुलाई तक है।

विज्ञापन


इसे भी पढ़ें- यूपीपीएससी: उत्तर प्रदेश में 124 लेक्चरर पदों पर निकलीं भर्तियां, 19 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
विज्ञापन



कुल रिक्तियों की संख्या 14
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर की तरफ से निकाली गई इन रिक्तियों में कुल पदों की संख्या 14 है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के इन पदों पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, सीएस एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए पीजीडीएम और एमसीए की डिग्री होनी चाहिए। अभ्यर्थी iitk.ac.in के जरिए इन नौकरियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें-Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन


इन रिक्तियों पर अभ्यर्थियों का चुनाव इंटरव्यू के जरिए होगा। जूम/गूगल मीट के माध्यम से ऑनलाइन इंटरव्यू होगा।ऑनलाइन साक्षात्कार तिथि के बारे में उम्मीदवारों को ईमेल के जरिए से सूचित किया जाएगा। अभ्यर्थियों को फॉर्म निर्धारित प्रारूप में भरना होगा। अभ्यर्थियों को हॉल प्रबंधन मामलों में तीन साल का कार्य अनुभव होना चाहिए। इसके अलावा,  छात्रों को संभालने में कार्य अनुभव भी होना चाहिए। छात्रों के माता-पिता के साथ बातचीत करने का अनुभव मांगा गया है। उम्मीदवार को विभिन्न खातों को संभालने, कैश बुक, स्टॉक रजिस्टर, लेजर और बीआरएस तैयार करने आदि में कम से कम 5 साल का अनुभव होना चाहिए। अभ्यर्थियों को टैली, ईआरपी-9 पैकेज आदि का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed