Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन
{"_id":"60dfbffb8ebc3eccc6199440","slug":"sarkari-naukri-2021-live-new-jobs-updates-3-july-apply-now","type":"live","status":"publish","title_hn":"Sarkari Naukri 2021 Live: इन विभागों में निकलीं नौकरियां, जानें कब तक कर सकते हैं आवेदन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
Sat, 03 Jul 2021 06:07 PM IST
ललित फुलारा
जॉब डेस्क,अमर उजाला
जॉब डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Sat, 03 Jul 2021 06:07 PM IST
खास बातें
LIVE Sarkari Naukri 2021: देशभर के विभिन्न राज्यों के विभिन्न विभागों में सरकारी नौकरियां निकली हैं जिनके लिए आवेदन की प्रक्रिया चल रही है। योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन के जरिए इन नौकरियों को पा सकते हैं। amarujala.com पर हर रोज आपको इन विभिन्न विभागों में निकली नौकरियों की जानकारी दी जाती है, ताकि आप आवेदन कर सकें।
विज्ञापन
सरकारी नौकरी
- फोटो : Amar Ujala Graphics
लाइव अपडेट
06:05 PM, 03-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : चयनित आवेदकों को मिलेगा 2.80 लाख रुपये तक का वेतन
उम्मीदवार का चयन योग्यता, प्रासंगिक योग्यता के बाद के अनुभव और व्यक्तिगत साक्षात्कार के आधार पर होगा। चयनित आवेदकों को 2.80 लाख रुपये तक का वेतन दिया जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक कर सकते हैं।
05:14 PM, 03-Jul-2021
Sarkari Jobs : कोल इंडिया के इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- महाप्रबंधक (कंपनी सचिव) - 1
- चौ. प्रबंधक (कंपनी सचिव) - 3
- सीनियर मैनेजर (कंपनी सेक्रेटरी) - 4
विज्ञापन
04:24 PM, 03-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021: कोल इंडिया के विभिन्न पदों पर निकलीं हैं नौकरियां
कोल इंडिया ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर प्रबंधकीय पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवार कोल इंडिया की आधिकारिक साइट Coalindia.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 29 जुलाई, 2021 तक है।
03:28 PM, 03-Jul-2021
Govt Jobs : 32 वर्ष से कम आयु वाले कर सकते हैं आवेदन
डीएसएसएसबी के विभिन्न पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से संबंधित विषय में 45 फीसदी अंकों के साथ स्नातक डिग्री होनी अनिवार्य है। इसके साथ ही आवेदकों की उम्र 32 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। अधिक जानकारी के लिए इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करें।
02:29 PM, 03-Jul-2021
Sarkari Vacancy: इन पदों पर होगी आवेदकों की भर्ती
- संस्कृत (महिला) - 1159
- इंग्लिश (पुरुष) - 1029
- इंग्लिश (महिला) - 961
- संस्कृत (पुरुष) - 866
- उर्दू (महिला) - 571
- पंजाबी (महिला) - 492
- पंजाबी (पुरुष) - 382
- उर्दू (पुरुष) - 346
- बंगाली (महिला) - 01
01:25 PM, 03-Jul-2021
Sarkari Naukri LIVE: डीएसएसएसबी ने बढ़ाई आवेदन की अंतिम तिथि
दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 5807 पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी डीएसएसएसबी की आधिकारिक साइट dsssb.delhi.gov.in पर जाकर 3 जुलाई से 10 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
12:25 PM, 03-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: आईआईटी कानपुर में निकलीं नौकरियां, 22 जुलाई तक करें आवेदन
भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के 14 पदों पर रिक्तियां निकली हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन की अंतिम तिथि 22 जुलाई है। डिप्टी प्रोजेक्ट मैनेजर के पद पर ऑनलाइन आवेदन करने वाले उम्मीदवारों को बीए, बीसीए, बीकॉम, बीएससी, सीए, सीएस एमए, एमकॉम, एमएससी, एमबीए पीजीडीएम और एमसीए की डिग्री चाहिए। अभ्यर्थी इन नौकरियों के लिए iitk.ac.in के जरिए आवेदन कर सकते हैं।11:35 AM, 03-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: ऑयल इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट पदों पर भर्तियां निकाली हैं
ऑयल इंडिया ने जूनियर असिस्टेंट यानी कनिष्ठ सहायक (क्लर्क कम कंप्यूटर ऑपरेटर) के पद के लिए योग्य 12वीं पास डिप्लोमा धारकों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी), दस्तावेज सत्यापन और चिकित्सा परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। ऑयल इंडिया लिमिटेड संक्षेप में ओआईएल ने आधिकारिक वेबसाइट www.oil-india.com पर 01 जुलाई 2021 से कनिष्ठ सहायक (क्लर्क सह कंप्यूटर ऑपरेटर) के पद के लिए ऑनलाइन आवेदन स्वीकार करना शुरू कर दिया है। कनिष्ठ सहायक पदों में रुचि रखने वाले उम्मीदवार 15 अगस्त, 2021 से पहले आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार से पढ़ने के लिए क्लिक करें
10:23 AM, 03-Jul-2021
Sarkari Naukri 2021 LIVE : हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग में निकलीं हैं बंपर भर्तियां
हिमाचल प्रदेश स्वास्थ्य विभाग ने आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 401 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। बता दें कि यह भर्तियां, आईजीएमसी के कैंसर अस्पताल, नए ट्रामा सेंटर समेत चमियाना में खुलने वाले मल्टी स्पेशलिटी अस्पताल के लिए निकालीं गई हैं। चयन प्रक्रिया के जरिए डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ के पदों पर आवेदकों की नियुक्ति की जाएगी।09:32 AM, 03-Jul-2021
सरकारी नौकरी 2021: ओडिशा पुलिस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई
ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। कुल रिक्तियां 477 हैं। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट के जरिए odishapolice.gov के जरिए इन नौकरियों के लिए अप्लाई कर सकते हैं। आवेदन की आखिरी तारीख 15 जुलाई है। भर्ती परीक्षा की टेंटेटिव तारीख 6 अगस्त से लेकर 16 अगस्त के बीच है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के पास मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री उत्तीर्ण होना चाहिए।
उनकी उम्र 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
उनकी उम्र 21 वर्ष से कम और 25 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। ओडिशा पुलिस एसआई भर्ती 2021 के लिए अभ्यर्थियों का चयन लिखित परीक्षा के जरिए होगा। यह लिखित परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।