फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IIT Hyderabad Recruitment 2023 Know how to apply at iith.ac.in

IIT Hyderabad Recruitment 2023: आईआईटी हैदराबाद में निकली भर्ती, आवेदन से पहले चेक करें ये डिटेल्स

Fri, 03 Nov 2023 08:18 PM IST
सौरभ पांडेय जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Fri, 03 Nov 2023 08:18 PM IST
सार

IIT Hyderabad Vacancy 2023: आईआईटी हैदराबाद ने ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IIT Hyderabad Recruitment 2023 Know how to apply at iith.ac.in
IIT Hyderabad Recruitment 2023

विस्तार

IIT Hyderabad Vacancy 2023: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान हैदराबाद (आईआईटी हैदराबाद) ने ग्रुप ए, बी और सी के 89 पदों पर भर्ती निकाली है। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट iith.ac.in पर जाकर इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 12 नवंबर 2023 तक है।

विज्ञापन

IIT Hyderabad Recruitment आवेदन शुल्क 

आईआईटी हैदराबाद में ग्रुप ए, बी और सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन करते समय जनरल/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 500 रुपये का आवेदन शुल्क जमा करना होगा, जबकि एससी/एसटी के लिए कोई भी शुल्क नहीं जमा करना होगा। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि शुल्क भुगतान ऑनलाइन माध्यम से ही किया जाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

IITH Recruitment आयु सीमा

आईआईटी हैदराबाद में गैर शिक्षण पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु सीमा अलग-अलग पदों के लिए 35 वर्ष से 45 वर्ष निर्धारित की गई है। आवेदन करने से पहले एक बार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अधिसूचना को जरूर देखें।

विज्ञापन

IIT Hyderabad शैक्षणिक योग्यता

आवेदकों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से संबंधित क्षेत्र में डिप्लोमा/स्नातक डिग्री/मास्टर डिग्री होना आवश्यक है। इसके अतिरिक्त, उम्मीदवारों के पास विशिष्ट क्षेत्र में योग्यता के बाद आवश्यक कार्य अनुभव होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed