CUET UG Reopen application 2022: अगर आप भी सीयूईटी में नहीं कर पाए थे आवेदन तो इस तारीख तक पूरी कर लें आवेदन प्रक्रिया, एनटीए ने अभ्यर्थियों को दिया है एक और मौका
एनटीए ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट यूजी 2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। जो उम्मीदवार अपना आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे उन्हें 31 मई तक एक और मौका दिया गया है। यह प्रवेश परीक्षा जुलाई महीने में कराई जानी है।
विस्तार
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG 2022) में आवेदन करने के इच्छुक उम्मीदवारों को एक मौका दिया है। एनटीए की ओर से सीयूईटी -यूजी-2022 में आवेदन करने की अंतिम तिथि अब 31मई 2022 तक कर दी गई है। ऐसे में जो उम्मीदवार किसी कारणवश 6 मई 2022 तक अपनी आवेदन प्रक्रिया पूरी नहीं कर पाए थे वे अब नई अंतिम तिथि तक ऑनलाइन आवेदन फार्म भर सकते हैं। गौरतलब है कि इस परीक्षा की तिथि की आधिकारिक घोषणा अभी नहीं की गई है। हालांकि इस एग्जाम का आयोजन जुलाई में कराए जाने की उम्मीद जताई जा रही है। ऐसे में उम्मीदवार परीक्षा से जुड़े किसी भी तरह के अपडेट के लिए एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं।वहीं अगर आप घर बैठे इस एंट्रेस टेस्ट की कंप्लीट तैयारी करना चाहते हैं तो सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता ने CUET की बेहतर तैयारी करवाने के लिए एक खास कोर्स शुरू किया है जहां छात्रों को इस एंट्रेस टेस्ट के लिए पूरी तरह से तैयार किया जाता है। आप CUET Online Batch 2022 पर क्लिक कर इस बैच से जुड़ सकते हैं और घर बैठे तैयारी कर किसी केंद्रीय विश्वविद्यालय में पढ़ाई करने का सपना पूरा कर सकते हैं।
अंतिम तारीख तक आ चुके थे नौ लाख आवेदन
इससे पहले सीयूईटी में पंजीकरण करने की अंतिम तिथि छ मई को शाम पांच बजे तक निर्धारित थी जबकि रजिस्ट्रेशन कर चुके कैंडिडेट्स सात मई तक फीस जमा करके अपना आवेदन सबमिट कर सकते थे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पूर्व में निर्धारित अंतिम तारीख तक करीब नौ लाख उम्मीदवारोंके आवेदन आए थे लेकिन सैकड़ों अभ्यर्थियों के आवेदन अधूरे छूट गए थे जिसके चलते एनटीए ने अभ्यर्थियों को एक मौका दिया है।
दो महीने में कैसे कर सकते हैं तैयारी
इस प्रवेश परीक्षा का प्रश्नपत्र चार भागों में होगा। जिसमें दो सेक्शन लैंग्वेज के होंगे। इसके अलावा सामान्य परीक्षा, डोमेन स्पेसिफिक सब्जेक्ट अन्य विषयों से सवाल पूछे जाने हैं। इस परीक्षा में अधिक रैंक वाले उम्मीदवार को दाखिला दिया जाएगा। ऐसे में इस प्रवेश परीक्षा को क्रैक करने केसाथ-साथ अच्छा प्रदर्शन करना भी जरूरी है। इसलिए स्टूडेंट्स को सही मार्गदर्शन, एग्जाम की दृष्टि से महत्वपूर्ण स्टडी मटेरियल और कम समय होने की वजह से सटीक स्ट्रेटजी की भी जरूरत होगी। ऐसे में छात्र-छात्राएं सफलता के स्पेशल सीयूईटी बैच को भी ज्वॉइन कर सकते हैं जिसे दिल्ली कीअनुभवी फ़ैकल्टी द्वारा इस प्रवेश परीक्षा को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किया गया है।
कैसे खास है सफलता का सीयूईटी बैच
इस परीक्षा की कंप्लीट तैयारी कराने के लिए देश की जानी-मानी ऐडटेक कंपनी सफलता द्वारा खास सीयूईटी फाउंडेशन बैच -2022 की शुरुआत की गई है। इस कोर्स से जुड़ने वाले छात्रों को CUET से जुड़ी पूरी काउंसिलिंग, लाइव मेंटरिंग सेशन, फ्री स्टडी मैटेरियल, ई-बुक्स और अन्य कई तरहकी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं। इसके अलावा परीक्षा की दृष्टि के महत्वपूर्ण प्रश्नों का अभ्यास कराने के लिए निशुल्क मॉक टेस्ट की व्यवस्था भी मुहैया कराई जाती है।
करें प्रतियोगी परीक्षाओं की पक्की तैयारी
NDA/NA CUET जैसे प्रवेश परीक्षाओं या सरकारी नौकरी की अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवा घर बैठे बेहतर तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम की मदद ले सकते हैं। सफलता द्वारा इस वक्त यूपी कॉन्स्टेबल, यूपी लेखपाल, रेलवे ग्रुप D, SSC CHSL, SSC MTS तथा अन्य कई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए एक्सपर्ट और वर्षों के अनुभव रखने वाले फैकल्टीज के मार्गदर्शन में कोर्सस चलाए जा रहे हैं। आप इन कोर्सेस से सफलता ऐप डाउनलोड करके भी जुड़सकते हैं और प्रतियोगी परीक्षाओं की कम्पलीट तैयारी करके सरकारी नौकरी करने के अपने सपने को साकार कर सकते हैं। तो देर किस बात की आज ही डाउनलोड कीजिए safalta app और अपनी तैयारी को दीजिये सफलता की एक नई उड़ान।