फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI Bank recruitment 2024: Last date to apply for 160 Executives posts, apply link here idbibank.in

IDBI Bank 2024: आईडीबीआई बैंक में कार्यकारी पदों के लिए आवेदन का आज आखिरी मौका, तुरंत करें यहां से पंजीकरण

Fri, 07 Jun 2024 02:42 PM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 07 Jun 2024 02:42 PM IST
सार

IDBI Bank Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में आज एग्जीक्यूटिव्स पदों के लिए आवेदन करने का आज आखिरी मौका है। इच्छुक उम्मीदवार तुरंत नीचे बताए तरीके से आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
IDBI Bank recruitment 2024: Last date to apply for 160 Executives posts, apply  link here idbibank.in
IDBI Bank Recruitment 2024 - फोटो : istock

विस्तार

IDBI Bank Recruitment 2024: आईडीबीआई बैंक में आज 7 जून, 2024  को एग्जीक्यूटिव्स (ऑन-कॉन्ट्रैक्ट) पदों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.idbibank.in. पर रिक्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती अभियान का लक्ष्य अनुबंध पर कुल 160 कार्यकारी पदों को भरना है।

विज्ञापन


भर्ती परीक्षा (ऑनलाइन मोड) 2 जुलाई, 2024 को आयोजित होने वाली है।

पात्रता मापदंड
आयु सीमा: इन पदों के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 20 वर्ष से 25 वर्ष के बीच होनी चाहिए। इसके अलावा, आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए ऊपरी आयु सीमा में छूट लागू है।

शैक्षिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होना अनिवार्य है, केवल डिप्लोमा पाठ्यक्रम उत्तीर्ण करना पात्रता मानदंड को पूरा करने वाला नहीं माना जाएगा। विश्वविद्यालय/संस्थान सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त/अनुमोदित होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आवेदन शुल्क
एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क (केवल सूचना शुल्क) 200 रुपये है और अन्य सभी उम्मीदवारों के लिए 1000 रुपये (आवेदन शुल्क और सूचना शुल्क) है।

विज्ञापन

कैसे करें आवेदन?

  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- www.idbibank.in. पर जाएं।
  • इसके बाद करियर > वर्तमान रिक्तियां > कार्यकारी अधिकारियों की भर्ती  2023-24 पर जाएं।
  • अब आवेदन लिंक पर क्लिक करें और आगे बढ़ने के लिए खुद को पंजीकृत करें।
  • फॉर्म भरकर दस्तावेज अपलोड करें।
  • अंत में आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट कर दें। 
  • विधिवत भरे हुए फॉर्म की एक प्रति डाउनलोड करें
  • आगे की आवश्यकता के लिए आवेदन पत्र का एक प्रिंटआउट ले लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed