फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IDBI Bank Recruitment 2021: Admit card for executive recruitment can be issued from August 27, see full details-safalta

IDBI Bank Recruitment 2021: एग्जीक्यूटिव भर्ती के लिए 27 अगस्त से जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड, देखें पूरी जानकारी

Fri, 27 Aug 2021 02:30 PM IST
पीआर डेस्क Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: पीआर डेस्क Updated Fri, 27 Aug 2021 02:30 PM IST
सार

IDBI बैंक एग्जीक्यूटिव परीक्षा के लिए के  27 अगस्त के बाद कभी भी एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। 920 पदों पर होने वाली इस भर्ती के लिए IDBI बैंक ने 4 से 18 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे।

विज्ञापन
IDBI Bank Recruitment 2021: Admit card for executive recruitment can be issued from August 27, see full details-safalta
idbi bank - फोटो : Safala

विस्तार

IDBI बैंक में एग्जीक्यूटिव के 920 पदों पर भर्ती के लिए सफल तरीके से आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों का एडमिट कार्ड 27 अगस्त के बाद कभी भी जारी किया जा सकता है। गौरतलब है कि एग्जीक्यूटिव के 920 पदों पर भर्ती के लिए IDBI बैंक ने 4 अगस्त से 18 अगस्त के बीच आवेदन मांगे थे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना है। साथ ही अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और बाकी बचे समय मे इसके लिए पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको इसी वक्त सफलता द्वारा चलाए जा रहे IDBI Bank (Executive) - 6 Days Practice Batch से जुड़ जाना चाहिए।

विज्ञापन

27 अगस्त के बाद कभी भी जारी हो सकते हैं एडमिट कार्ड :

एग्जीक्यूटिव के 920 पदों पर भर्ती के लिए IDBI बैंक द्वारा 5 सितंबर को परीक्षा का आयोजन किया जाना है। आधिकारिक अधिसूचना में इस बात की जानकारी दी गई है कि इस परीक्षा का आयोजन 5 सितंबर को होना है और इसके लिए 27 अगस्त के बाद कभी भी एडमिट कार्ड जारी किया जा सकता है। इसलिए अभ्यर्थियों को एडमिट कार्ड से संबंधित जानकारी के लिए 27 अगस्त के बाद नियमित तौर पर आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहना चाहिए।

विज्ञापन

इस पैटर्न पर होगा लिखित परीक्षा का आयोजन :

इस परीक्षा में अभ्यर्थियों से कुल 150 अंक के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक इस परीक्षा में रीजनिंग सेक्शन से 50 अंक के 50 प्रश्न, वर्किंग इंग्लिश लैंग्वेज से 50 अंक के 50 प्रश्न तथा क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड से 50 अंक के 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। इन प्रश्नों को  हल करने के लिए अभ्यर्थियों को 90 मिनट का समय मिलेगा। इस परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग भी होगी और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए अभ्यर्थियों का 0.25 मार्क्स काट लिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इतनी मिलेगी सैलरी :

एग्जीक्यूटिव के पदों पर होने वाली यह नियुक्ति कॉन्ट्रैक्ट बेसिस पर होगी।  प्रारंभ में यह नौकरी 1 वर्ष की अवधि के लिए होगी और इस दौरान अभ्यर्थियों को 29,000 रुपये की सैलरी दी जाएगी। पहले एक साल के दौरान संतोषजनक प्रदर्शन के बाद नौकरी में 2 वर्ष का विस्तार किया जा सकता है। इस दौरान दूसरे साल में 31,000 रुपये प्रतिमाह और तीसरे साल में 34,000 रुपये प्रतिमाह की सैलरी प्रदान की जाएगी। कॉन्ट्रैक्ट की 3 वर्ष की अवधि सफलतापूर्वक पूरा करने पर अभ्यर्थियों को असिस्टेंट मैनेजर (ग्रेड-ए) के पदों पर स्थायी रूप से भी नियुक्त किया जा सकता है।

कैसे करें तैयारी :

अगर आप भी इस परीक्षा में शामिल होने जा रहे हैं और बाकी बचे समय में परीक्षा की पक्की तैयारी करना चाहते हैं, तो आपको तुरंत सफलता द्वारा इसकी तैयारी के लिए चलाए जा रहे IDBI Bank (Executive) - 6 Days Practice Batch से जुड़ जाना चाहिए। इस बैच में आपको अनुभवी फैकल्टीज के मार्गदर्शन में 18 घंटे से भी ज्यादा की लाइव इंटरैक्टिव प्रैक्टिस सेशन और 50 से भी ज्यादा डाउनलोड करने योग्य अध्ययन सामग्री के साथ प्रतिदिन 3 घंटे की कक्षाएं, विशेषज्ञों द्वारा परामर्श सत्र, परीक्षा को हल करने की रणनीति, नियमित अपडेट के साथ एक टेलीग्राम समूह, वीकली टेस्ट सहित अन्य कई सुविधाएं भी उपलब्ध कराई जाती हैं। आप इस बैच से सफलता ऐप के जरिए भी जुड़ सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed