IBPS RRB PO Admit Card: आईबीपीएस आरआरबी पीओ मेंस का प्रवेश पत्र जारी, 22 और 23 नवंबर को होगी परीक्षा
IBPS RRB PO 2025 Prelims Admit Card: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन ने पीओ मेंस परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। परीक्षा 22 और 23 नवंबर को आयोजित होगी।
-
- 1
-
Link Copied
विस्तार
IBPS RRB PO Admit Card OUT: इंस्टिट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनेल सिलेक्शन (IBPS) ने ऑफिसर स्केल-I (PO) पदों के लिए भर्ती परीक्षा 2025 का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन्होंने भी आवेदन किया है, वे आधिकारिक वेबसाइट ibps.in से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
यह परीक्षा 22 और 23 नवंबर 2025 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट पर 23 नवंबर 2025 तक उपलब्ध रहेगा। उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर/रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म तिथि का उपयोग कर सकते हैं।
परीक्षा पैटर्न
प्रीलिम्स परीक्षा में कुल 80 प्रश्न होंगे, जिनके कुल अंक भी 80 होंगे। परीक्षा दो सेक्शन में बंटी होगी: पहले सेक्शन में रिजनिंग के 40 प्रश्न होंगे, जिनके लिए उम्मीदवारों को 25 मिनट का समय मिलेगा। दूसरे सेक्शन में क्वांटिटेटिव एप्टिट्यूड के 40 प्रश्न होंगे, जिनके लिए 20 मिनट का समय मिलेगा। प्रश्नपत्र इंग्लिश और स्थानीय भाषा दोनों में होगा, लेकिन किसी भी मतभेद की स्थिति में केवल इंग्लिश प्रश्नपत्र को मान्य माना जाएगा।
उम्मीदवारों को दोनों सेक्शन में न्यूनतम कटऑफ अंक प्राप्त करना आवश्यक होगा ताकि वे क्वालीफाई कर सकें। इसके अलावा, प्रत्येक गलत उत्तर पर 1/4 अंक की कटौती की जाएगी। यह नियम उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की तैयारी और रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण साबित होगा।
IBPS RRB PO 2025: ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
- अब नोटिफिकेशन सेक्शन में जाकर "Online Preliminary Exam Call Letter for CRP-RRBs-XIV- Officer Scale I" लिंक पर क्लिक करें।
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें।
- सबमिट करने के बाद आपका एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
- एडमिट कार्ड को डाउनलोड और सेव करें।
- परीक्षा के लिए प्रिंट आउट निकालना न भूलें, क्योंकि यह अनिवार्य है।