फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS RRB 2022 last date to apply for recruitment on  8000+ posts at ibps.in sarkari naukri

IBPS RRB 2022: 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी करें

Mon, 27 Jun 2022 01:41 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 27 Jun 2022 01:41 PM IST
सार

IBPS RRB 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 8285 निर्धारित की गई है। यह भर्ती ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल 1,2 और 3 के लिए है।

विज्ञापन
IBPS RRB 2022 last date to apply for recruitment on  8000+ posts at ibps.in sarkari naukri
आईबीपीएस भर्ती - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS RRB 2022: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले उम्मीदवारों के लिए बेहतरीन अवसर सामने है। बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान (IBPS) ने 8000 से अधिक पदों पर भर्ती के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। जरूरी बात यह है कि इस भर्ती के लिए आवेदन की आखिरी तारीख सोमवार 27 जून, 2022 को है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं किया है, वे इस मौके को बिल्कुल भी हाथ से न जाने दें। उम्मीदवार अपना आवेदन बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान यानी आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर जल्द से जल्द जाकर जमा कर दें। आइए हम आपको बताते हैं इस भर्ती का पूरा विवरण..

विज्ञापन

 

IBPS RRB 2022: इतने पदों पर है भर्तियां
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से जारी की गई इस भर्ती के लिए रिक्त पदों की कुल संख्या 8285 निर्धारित की गई है। यह भर्ती ऑफिस असिस्टेंट (क्लर्क) और ऑफिसर स्केल 1,2 और 3 के लिए है। बता दें कि इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 7 जून, 2022 को शुरू की गई थी। वहीं, आज आवेदन समाप्त हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS RRB Recruitment: भर्ती से जुड़ी महत्वपूर्ण तिथियां

  • नोटिफिकेशन जारी हुए- 6 जून, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया शुरू होने की तारीख- 7 जून, 2022
  • आवेदन प्रक्रिया समाप्त होने की तारीख- 27 जून, 2022
  • प्री ट्रेनिंग टेस्ट- 18 जुलाई से 23 जुलाई 2022 
  • प्रारंभिक परीक्षा- अगस्त, 2022
  • प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम- सितंबर में संभावित।
  • पीओ के लिए मुख्य परीक्षा- सितंबर में संभावित।
  • क्लर्क के लिए मुख्य परीक्षा- अक्तूबर में संभावित
  • ऑफिसर ग्रेड 2 और 3 के लिए परीक्षा- सितंबर में संभावित
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास में ग्रेजुएशन की डिग्री होनी चाहिए। वहीं, आयु-सीमा की बात करें तो क्लर्क के लिए यह 28 साल, पीओ के लिए 30 साल, ऑफिसर स्केल -3 के लिए 40 साल और ऑफिसर स्केल -2 के लिए 32 साल निर्धारित है। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध नोटिफिकेशन को चेक किया जा सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed