फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Scorecard 2022 released at ibps.in sarkari result

IBPS Clerk Scorecard 2022: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती परीक्षा का स्कोरकार्ड जारी, ऐसे चेक करें

Wed, 28 Sep 2022 09:16 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Wed, 28 Sep 2022 09:16 AM IST
सार

IBPS Clerk Scorecard 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से क्लर्क परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की गई थी। परीक्षा 03 और 04 सितंबर, 2022 को किया गया था।

विज्ञापन
IBPS Clerk Scorecard 2022 released at ibps.in sarkari result
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS Clerk Scorecard 2022: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS ने क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा (CRP-Clerk-XII 2022) 2022 के स्कोरकार्ड को जारी कर दिया है। स्कोरकार्ड बीते दिन 27 सितंबर, 2022 को ऑनलाइन मोड में जारी किए गए हैं। जो भी उम्मीदवार इस बार क्लर्क भर्ती परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने स्कोरकार्ड को बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया को...

विज्ञापन

इस तारीख को हुई थी परीक्षा
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से क्लर्क परीक्षा सितंबर 2022 में आयोजित की गई थी। परीक्षा 03 और 04 सितंबर, 2022 को किया गया था। परीक्षा देशभर में निर्धारित विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा का परिणाम 21 सितंबर, 2022 को जारी हुआ था। अब स्कोरकार्ड भी जारी हो गए हैं। उम्मीदवार अपने स्कोरकार्ड को 08 अक्तूबर, 2022 तक चेक कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या होगा अगला चरण?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान द्वारा क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा में सफल उम्मीदवारों को अब भर्ती के अगले चरण मुख्य परीक्षा के लिए आमंत्रित किया जाएगा। मुख्य परीक्षा अक्तूबर, 2022 में संभावित हैं। इसके लिए प्रवेश पत्र को जल्द ही आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के माध्यम से आईबीपीएस द्वारा 11 बैंकों में क्लर्क के 6,035 रिक्त पदों को भरना है। 

विज्ञापन

कैसे चेक करें स्कोकार्ड?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका स्कोरकार्ड आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  •  इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed