फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   IBPS Clerk Mains Admit Card 2022 released at ibps.in know how to download sarkari naukri

IBPS Clerk Mains Admit Card: आईबीपीएस क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, ऐसे डाउनलोड करें

Fri, 30 Sep 2022 11:08 AM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Fri, 30 Sep 2022 11:08 AM IST
सार

IBPS Clerk Mains Admit Card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से इस भर्ती के माध्यम से क्लर्क के 6,035 रिक्त पदों पर नियुक्त की जाएगी। यह भर्ती 11 बैंकों में रिक्त पदों के लिए जारी की गई है।

विज्ञापन
IBPS Clerk Mains Admit Card 2022 released at ibps.in know how to download sarkari naukri
आईबीपीएस - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

IBPS Clerk Mains Admit Card: बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान/IBPS क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। प्रवेश पत्र को ऑनलाइन मोड में जारी किया गया है। इसे अब डाउनलोड किया जा सकता है। IBPS ने हाल ही में क्लर्क भर्ती प्रारंभिक परीक्षा के परिणाम को जारी किया था। जो भी उम्मीदवार इस प्रारंभिक परीक्षा में शामिल हुए थे और मुख्य परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे अपने प्रवेश पत्र को आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। आइए जानते हैं इसकी पूरी प्रक्रिया....

विज्ञापन

IBPS Clerk Mains Admit Card: कब होगी परीक्षा?
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा का आयोजन 08 अक्तूबर, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा देशभर में विभिन्न स्थानों पर निर्धारित केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा में 200 अंकों के प्रश्न के बहुवैकल्पिक प्रश्न पूछे जाएंगे। इन सवालों को सॉल्व करने के लिए उम्मीदवारों को 160 मिनट का समय दिया जाएगा। बता दें कि परीक्षा में गलत उत्तर पर नकारात्मक अंकण भी होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

IBPS Clerk Mains Admit Card: इतने पदों पर होगी भर्ती
बैंकिंग कार्मिक चयन संस्थान की ओर से इस भर्ती के माध्यम से क्लर्क के 6,035 रिक्त पदों पर नियुक्त की जाएगी। यह भर्ती 11 बैंकों में रिक्त पदों के लिए जारी की गई है। उम्मीदवारों का चयन प्रारंभिक परीक्षा, मुख्य परीक्षा और दस्तावेजों के सत्यापन आदि के माध्यम से किया जाएगा। 

विज्ञापन

IBPS Clerk Mains Admit Card: कैसे चेक करें प्रवेश पत्र?

  • उम्मीदवार सबसे पहले आईबीपीएस की आधिकारिक वेबसाइट ibps.in पर जाएं।
  • अब आपको होम पेज पर क्लर्क भर्ती मुख्य परीक्षा के प्रवेश पत्र का लिंक दिखाई देगा, इस पर क्लिक करें। 
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे। 
  • यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज कर के लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  •  इसे चेक कर के डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed