{"_id":"687b1380e17d1fcf8a0104ac","slug":"ib-acio-vacancy-2025-over-3700-jobs-in-intelligence-bureau-application-process-begins-check-salary-details-2025-07-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IB ACIO Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 3700+ सरकारी नौकरियां! आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानिए पात्रता और वेतन","category":{"title":"Government Jobs","title_hn":"सरकारी नौकरियां","slug":"government-jobs"}}
IB ACIO Vacancy 2025: इंटेलिजेंस ब्यूरो में 3700+ सरकारी नौकरियां! आवेदन प्रक्रिया शुरू; जानिए पात्रता और वेतन
Sat, 19 Jul 2025 09:09 AM IST
शिवम गर्ग
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: शिवम गर्ग
Updated Sat, 19 Jul 2025 09:09 AM IST
सार
IB ACIO Application Form: इंटेलिजेंस ब्यूरो ने ACIO ग्रेड II एग्जीक्यूटिव के 3717 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त 2025 है। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करें।
विज्ञापन
Intelligence Bureau Recruitment 2025
- फोटो : freepik
विस्तार
Intelligence Bureau Recruitment 2025: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका सामने आया है। इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) ग्रेड-II/एग्जीक्यूटिव के 3717 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया आज 19 जुलाई 2025 से शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 10 अगस्त 2025 तक आधिकारिक वेबसाइट www.mha.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
रिक्तियों का वर्गवार विवरण
| श्रेणी | पदों की संख्या |
|---|---|
| सामान्य | 1537 |
| आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग | 442 |
| अन्य पिछड़ा वर्ग | 946 |
| अनुसूचित जाति | 566 |
| अनुसूचित जनजाति | 226 |
| कुल पद | 3717 |
शैक्षणिक योग्यता
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर (ACIO) भर्ती 2025 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना अनिवार्य है। इसके साथ ही अभ्यर्थियों को बेसिक कंप्यूटर नॉलेज भी होनी चाहिए, जो ऑफिस संबंधित कार्यों के लिए आवश्यक होगी।आयु सीमा
इस भर्ती प्रक्रिया में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 27 वर्ष निर्धारित की गई है। आयु की गणना 10 अगस्त 2025 की तिथि को आधार मानकर की जाएगी। आरक्षित वर्गों को सरकार के नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
आवेदन शुल्क
जनरल, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी श्रेणी के पुरुष उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 650 रुपये का भुगतान करना होगा, जबकि अन्य सभी श्रेणियों के लिए आवेदन शुल्क 550 रुपये निर्धारित किया गया है।चयन प्रक्रिया में तीन चरण
उम्मीदवारों का चयन तीन चरणों में होगा। टियर-I (ऑब्जेक्टिव टेस्ट), टियर-II (वर्णनात्मक परीक्षा) और टियर-III (इंटरव्यू)। टियर-I में 100 अंकों का बहुविकल्पीय प्रश्नपत्र होगा, जिसमें जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड, लॉजिकल रीजनिंग, इंग्लिश और जनरल स्टडीज से सवाल पूछे जाएंगे। इस परीक्षा के लिए उम्मीदवारों को 60 मिनट का समय दिया जाएगा।टियर-II परीक्षा 50 अंकों की होगी, जिसमें निबंध लेखन (30 अंक) और अंग्रेजी समझ व संक्षेप लेखन (20 अंक) शामिल होंगे। इसके बाद टियर-III यानी इंटरव्यू चरण होगा, जो कि 100 अंकों का होगा।
वेतन विवरण
असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-II (एग्जीक्यूटिव) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-7 के अंतर्गत वेतनमान मिलेगा, जो कि ₹44,900 से ₹1,42,400 प्रतिमाह के बीच होगा। इसके अलावा केंद्र सरकार द्वारा मान्य सभी भत्ते भी प्रदान किए जाएंगे।आवेदन कैसे करें?
- सबसे पहले www.mha.gov.in पर जाएं।
- अब "IB ACIO Recruitment 2025" लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करें और लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म सावधानीपूर्वक भरें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट कर उसका प्रिंट निकालें।