फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HSSC application deadline today for 3000+ Group C posts; here’s the direct link to apply, read all details

HSSC Recruitment: एचएसएससी ग्रुप-सी पदों के तीन हजार से अधिक पदों पर आवेदन की आज अंतिम तिथि, जल्द करें पंजीकरण

Wed, 31 Jul 2024 11:32 AM IST
शाहीन परवीन जॉब्स डेस्क, अमर उजाला
जॉब्स डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Wed, 31 Jul 2024 11:32 AM IST
सार

HSSC Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग आज विभिन्न ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए पंजीकरण विंडो बंद करने देगा। योग्य उम्मीदवार इन पदों के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
HSSC application deadline today for 3000+ Group C posts; here’s the direct link to apply, read all details
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar ujala

विस्तार

HSSC Recruitment 2024: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) आज 31, जुलाई, 2024 को विभिन्न ग्रुप-सी पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया समाप्त करेगा। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - hssc.gov.in. के माध्यम से रात 11.59 बजे तक इन पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। 
विज्ञापन


रिक्ति विवरण
भर्ती अभियान का लक्ष्य समूह 6 में विभिन्न विभागों/बोर्ड/निगम आदि में कुल 3134 पदों को भरना है, जिसमें ग्रुप-सी स्टेनो के 1838 और कॉमर्स के 1296 रिक्तियों को भरना है।
विज्ञापन

शैक्षिक योग्यता
  • कॉमर्स के इस पद पर सरकारी नौकरी के लिए आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास कॉमर्स की डिग्री/मास्टर डिग्री होनी चाहिए। साथ ही, उम्मीदवारों को 10वीं कक्षा तक हिंदी/संस्कृत का अध्ययन करना चाहिए। 
  • स्टेनो पद के लिए 12वीं पास उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। दोनों पदों के लिए एचएसएससी ग्रुप सी सीईटी परीक्षा पास करना भी जरूरी है। योग्यता से जुड़ी अन्य जानकारी उम्मीदवार नोटिफिकेशन में देख सकते हैं।

आयु सीमा
आवेदन करने के लिए उम्मीदावरों की न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 42 वर्ष है। आरक्षित वर्गों के लिए आयु सीमा में छूट का प्रावधान किया गया है। इस भर्ती के लिए सभी वर्ग के उम्मीदवार बिल्कुल मुफ्त आवेदन कर सकते हैं।

ऐसे करें आवेदन
एचएसएससी ग्रुप-सी पदों के लिए आवेदन करने के चरण
सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- hssc.gov.in. पर जाएं।
होमपेज पर, उपलब्ध आवेदन करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
पोर्टल पर अपना पंजीकरण करें और आवेदन के साथ आगे बढ़ें।
पद चुनें, फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और सबमिट कर दें। 
एक प्रति डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट ले लें
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed