फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Jobs ›   Government Jobs ›   HPSC ADO Recruitment Last date to apply for Agricultural Development Officer posts At hpsc.gov.in sarkari naukri

HPSC ADO Recruitment: कृषि विकास अधिकारी के सैकड़ों पदों पर भर्ती, आवेदन की आखिरी तारीख आज

Tue, 19 Jul 2022 12:55 PM IST
सुभाष कुमार जॉब डेस्क, अमर उजाला
जॉब डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Tue, 19 Jul 2022 12:55 PM IST
सार

HPSC ADO Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई कृषि विकास अधिकारी भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 700 निर्धारित है।

विज्ञापन
HPSC ADO Recruitment Last date to apply for Agricultural Development Officer posts At hpsc.gov.in sarkari naukri
HPSC ADO Recruitment - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

HPSC ADO Recruitment: हरियाणा लोक सेवा आयोग/HPSC की ओर से राज्य के कृषि और किसान कल्याण विभाग में एक कृषि विकास अधिकारी (ADO) (मृदा संरक्षण / मृदा सर्वेक्षण / प्रशासनिक संवर्ग)  के पदों पर बंपर भर्ती जारी की गई है। हालांकि, इस भर्ती के लिए आवेदन की प्रक्रिया आज मंगलवार 19 जुलाई, 2022 को समाप्त कर दी जाएगी। इसलिए जो भी उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अब तक आवेदन नहीं कर सके हैं, वे इसे जल्द से जल्द जमा कर लें। उम्मीदवार अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से हरियाणा लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाकर जमा कर सकते हैं। आइए हम आपको बताते हैं इस भर्ती का विवरण और आवेदन की पूरी प्रक्रिया-: 

विज्ञापन

इतने पदों पर है भर्ती
हरियाणा लोक सेवा आयोग की ओर से जारी की गई कृषि विकास अधिकारी भर्ती के तहत रिक्त पदों की कुल संख्या 700 निर्धारित है। आयोग की ओर से उम्मीदवारों के चयन के लिए भर्ती परीक्षा का आयोजन कराया जाएगा। बता दें कि इस भर्ती के तहत चयनित उम्मीदवारों को लेवल-6 के तहत 35,400 से 1,12,400 तक का वेतन मिलेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

शैक्षणिक योग्यता और आयु-सीमा
हरियाणा एडीओ भर्ती के लिए BSc और BTech एग्रीकल्चर साइंस की योग्यता वाले उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके साथ ही दसवीं में संस्कृत या हिंदी और 12वीं, बीए, एमए में हिंदी की योग्यता होनी चाहिए। इसके साथ ही उम्मीदवारों की आयु-सीमा 1 मई, 2022 तक 18 से 42 वर्ष के बीच होनी चाहिए। हालांकि, आरक्षित वर्ग को अधिकतम आयु-सीमा में छूट दी गई है।  
विज्ञापन

HPSC ADO Recruitment: आवेदन शुल्क
  • जनरल पुरुष उम्मीदवार / अन्य राज्य के पुरुष उम्मीदवार : 1000/- रुपये
  • जनरल महिला उम्मीदवार / अन्य राज्य की महिला उम्मीदवार / एससी / ईडब्ल्यूएस / ईएसएम : 250/- रुपये
  • पीएच/ पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क लागू नहीं होगा।

कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार आवेदन के लिए नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन करें-: 
  • उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट hpsc.gov.in पर जाएं। 
  • अब संबंधित भर्ती से जुड़े लिंक पर क्लिक करें। 
  • भर्ती की अधिसूचना को पढ़ें। 
  • अब सभी आवश्यक विवरणों के साथ आवेदन पत्र भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें - फोटो, साइन, आईडी प्रूफ, आदि।
  • ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा करने के लिए आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
  • भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र प्रिंट करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed