फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   How many lakh candidates are expected to appear in Home Guard recruitment-safalta

UP Homeguard Recruitment 2022: होमगार्ड भर्ती में कितने लाख अभ्यर्थियों के शामिल होने का है अनुमान, कब से शुरू हो सकती है भर्ती

Tue, 26 Apr 2022 01:31 PM IST
Pragya Kashyap Media Solution Initiative
Media Solution Initiative Published by: Pragya Kashyap Updated Tue, 26 Apr 2022 01:31 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश में होमगार्ड सिपाही भर्ती के अंतर्गत लगभग 30 हजार पदों को भरा जाना है।उम्मीदवारों को कई महीनों से इस भर्ती का इंतजार बना हुआ है जो जल्द ही खत्म होने वाला है।

विज्ञापन
How many lakh candidates are expected to appear in Home Guard recruitment-safalta
Home gaurd recruitment - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश होमगार्ड विभाग (UPHG) में होमगार्ड स्वयंसेवकों के हजारों पदों पर भर्ती की तैयारी चल रही है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक इस भर्तीके जरिए जल्द ही लगभग 30 से 40 हजार स्वयंसेवकों के पदों को भरा जाएगा। इसमें पुरुष उम्मीदवारों के साथ ही महिला अभ्यर्थियों को भी शामिल होने काअवसर दिया जाएगा। इस भर्ती में फॉर्म भरने वाले कैंडिडेट्स की आयुसीमा 18 से 45 वर्ष तक रखी जा सकती है। गौरतलब है कि बीते दस वर्षों से राज्य मेंइन सिपाहियों की नई भर्ती नहीं कराई गई है। ऐसे में अब कयास लगाए जा रहे हैं कि यूपी होमगार्ड भर्ती बोर्ड द्वारा अप्रैल में नई भर्ती का नोटिफिकेशन जारीकिया जा सकता है। हालांकि विभाग की ओर से अभी तक इस संबंध में ऐसी कोई भी सूचना साझा  नहीं की गई है। इसलिए होमगार्ड भर्ती में आवेदन करने केइच्छुक एवं पात्र कैंडिडेट्स को समय -समय पर यूपीएचजी की वेबसाइट पर अवश्य विज़िट करते रहना चाहिए। वहीं, अगर आप किसी अन्य प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो अपनी तैयारी को बेहतर बनाने के लिए सफलता डॉट कॉम पर चल रहे कई खास बैच और फ्री कोर्सेस की मदद ले सकते हैं। यहां परलगभग सभी प्रतियोगी परीक्षाओं में पूछे जाने वाले करेंट अफेयर्स विषय के लिए भी कई फ्री क्लासेस चलाई जा रही हैं। आप इस  FREE Homeguard EBooks PDF - Download Now लिंक पर क्लिक कर इन फ्री क्लासेस की मदद ले सकते हैं और सरकारी नौकरी का अपना सपना पूरा सकते हैं।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें   
होमगार्ड सिलेबस
होमगार्ड सैलरी 
होमगार्ड मैथ्स ईबुक

कितने अभ्यर्थी हो सकते हैं भर्ती में शामिल 

उत्तर प्रदेश राज्य के युवाओं को होमगार्ड विभाग में भर्ती का लंबे समय से इंतजार बना हुआ है। हाल ही में सब-इंस्पेक्टर पुलिस भर्ती के लिए करीब 12 से 15 व लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था जिसमें फार्म भरने की आयुसीमा 18 से 24 वर्ष थी। ऐसे में उम्मीद है कि होमगार्ड बनने के लिए भी करीब 20 लाख अभ्यर्थी अपनी दावेदारी कर सकते हैं। क्योंकि इसमें आयुसीमा अधिक होने के साथ न्यूनतम शैक्षिक योग्यता भी कम रखी जाएगी। कैंडिडेट्स कोअधिक जानकारी के लिए भर्ती के ऑफिशियल नोटिफिकेशन के जारी होने का इंतजार करना होगा।  

विज्ञापन

क्या होगी भर्ती की चयन प्रक्रिया 

यूपी होमगार्ड भर्ती में उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा और शारीरिक दक्षता परीक्षा के आधार पर किया जा सकता है। अनुमान है कि इसके लिए पहले लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। एग्जाम के बाद सफल अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। हालांकि इस बारे में और अधिक जानकारी आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी किए जाने के बाद ही साझा की जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए कितना मिलेगा वेतन  

वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश होमगार्ड जवान को लगभग 500 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी दी जाती है। इससे पहले होमगार्ड जवानों को पहले 375 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से सैलरी मिलती थी, लेकिन इसे 125 रुपये बढ़ाकर 500 रुपये प्रतिदिन कर दिया गया है। ऐसे में यह अनुमान लगाया जा रहा है किनई भर्ती के अंतर्गत में चयनित होने वाले अभ्यर्थियों को यूपी पुलिस के सिपाही पदों कर समान वेतन दिया जा सकता है या यूपी पुलिस आरक्षी को मिलने वाली अतिरिक्त सुविधाएं दी जा सकती हैं। 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

 रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed