UPPBPB Recruitment 2021: किस सीरीज के प्रश्नपत्र में निरस्त किए गए हैं कितने सवाल, पेपर के किस सेट में कितने उत्तर विकल्पों पर किया गया है संशोधन
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एनं प्रोन्नति बोर्ड ने पुलिस मोटर परिवहन शाखा में हेड कांस्टेबल के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए विभीगीय परीक्षा का आयोजन 31 अक्तूबर 2021 को किया था। इसके माध्यम से कुल 32 पदों पर भर्ती की जानी है।
विस्तार
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPBPB) ने हेड कांस्टेबल के पदों पर निकाली गई भर्ती के लिए आयोजित की गई विभीगीय परीक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। इस नोटिस में यूपीपीआरपीबी ने बताया है कि परीक्षा के बाद जारी की गई आन्सर-की पर दर्ज कराई जाने वाली आपत्तियों की समीक्षा के बाद बोर्ड ने छह प्रश्नों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा बोर्ड ने चार सवालों के उत्तर विकल्पों में भी बदलाव किए हैं। इन सभी की विस्तृत जानकारी भर्ती बोर्ड ने अपनी वेबसाइट पर जारी नोटिस के साथ संलग्न कर दी है। इस आधिकारिक नोटिस को देखने के लिए कैंडिडेट्स पुलिस भर्ती बोर्ड की वेबसाइट पर विज़िट कर सकते हैं। इसके अलावा प्रतियोगी स्टूडेंट्स अपनी किसी अन्य सरकारी नौकरी की तैयारी के लिए सफलता डॉट कॉम के जरिए चलाए जा रहे फ्री मॉक टेस्ट सीरीज FREE Current Affairs - Download Now को सब्सक्राइब कर लेना चाहिए।
जान लें क्या है पूरा मामला
यूपी पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने हेडकॉन्स्टेबल के पदों पर लिखित परीक्षा के बाद अंतरिम उत्तर कुंजी जारी की थी और इस पर उम्मीदवारों को अपनी आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका दिया था। बोर्ड ने बताया है कि उम्मीदवारों की ओर से दर्ज कराई गई आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद प्रश्नपत्र में से 6 प्रश्नों को रद्द किया गया है और चार के विकल्पों में संशोधन किए गए हैं। यह संशोधन अंतिम है और इसे जारी करने में पूरी सावधानी बरती गई है। किसी भी प्रकार की त्रुटि के लिए अब बोर्ड जिम्मेदार नहीं होगा।
इस तरह निरस्त किए गए हैं प्रश्न
|
क्रम संख्या |
सीरीज-1 |
सीरीज-2 |
सीरीज-3 |
सीरीज-4 |
|
1 |
01 |
21 |
16 |
6 |
|
2 |
36 |
55 |
71 |
90 |
|
3 |
54 |
30 |
42 |
96 |
|
4 |
59 |
109 |
82 |
66 |
|
5 |
77 |
37 |
103 |
44 |
|
6 |
101 |
73 |
46 |
80 |
उपयुक्त विवरण में प्रश्नपत्र की सीरीज और प्रश्नसंख्या बताई गई है।
|
क्रम संख्या |
सीरीज-1 |
सीरीज-2 |
सीरीज-3 |
सीरीज-4 |
संशोधित उत्तरकुंजी |
|
1 |
21 |
16 |
11 |
1 |
B |
|
2 |
34 |
53 |
69 |
88 |
C |
|
3 |
51 |
86 |
63 |
31 |
D |
|
4 |
73 |
107 |
80 |
56 |
C |