HAL MO Recruitment 2024: मेडिकल ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती, इस तारीख से पहले करें आवेदन
HAL Recruitment 2024: हिंदुस्तान ऐयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने मेडिकल ऑफिसर और सीनियर मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्ती निकाली है। इस क्षेत्र से संबंधित योग्य उम्मीदवार भर्ती के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विस्तार
HAL Medical Officer Vacancy 2024: मेडिकल सेक्टर में सरकारी नौकरी की चाह रखने वाले युवाओं के लिए हिंदुस्तान ऐयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) ने बड़ी खुशखबरी दी है। हिन्दुस्तान ऐयरोनॉटिक्स लिमिटेड ने सीनियर मेडिकल ऑफिसर और मेडिकल ऑफिसर के कुल 7 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। इच्छुक उम्मीदवार 21 दिसंबर, 2024 तक आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह से ऑफलाइन है। आवेदन पत्र और विस्तृत जानकारी HAL की आधिकारिक वेबसाइट hal-india.co.in पर उपलब्ध है।
HAL Vacancy 2024: पदों का विवरण
इस भर्ती अभियान के तहत कुल 7 पदों पर भर्ती होनी है। रिक्ति विवरण निम्न प्रकार है:- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (ENT): 1 पद
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (मेडिसिन): 1 पद
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (जेरिएट्रिक मेडिसिन): 1 पद
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (ऑर्थो): 1 पद
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (ओबी एंड जी): 1 पद
- मेडिकल ऑफिसर (जनरल ड्यूटी): 2 पद
योग्यता और आयु सीमा
शैक्षिक योग्यता:
- MBBS की डिग्री किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से होनी चाहिए।
- संबंधित विषय में MS/DNB/DLO या पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा अनिवार्य है।
आयु सीमा:
- ग्रेड III (सीनियर मेडिकल ऑफिसर): अधिकतम आयु 35 वर्ष।
- ग्रेड II (मेडिकल ऑफिसर): अधिकतम आयु 30 वर्ष।
- आयु की गणना 1 नवंबर, 2024 के आधार पर होगी।
- आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु सीमा में छूट दी जाएगी।
HAL Medical Officer Salary: वेतनमान
- सीनियर मेडिकल ऑफिसर (ग्रेड III): 50,000 - 1,60,000 रुपये प्रति माह।
- मेडिकल ऑफिसर (ग्रेड II): 40,000 - 1,40,000 रुपये प्रति माह।
आवेदन प्रक्रिया
- उम्मीदवारों को HAL की आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन पत्र डाउनलोड करना होगा।
- सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ आवेदन पत्र भरकर निम्न पते पर भेजें:
पता:
चीफ मैनेजर (HR) हिन्दुस्तान ऐयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL), इंडस्ट्रियल हेल्थ सेंटर, सुरजनदास रोड, विमानपुरा पोस्ट, बैंगलोर- 560017