Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Crowds of people returning after Diwali

दीपावली के बाद घर लौटने की भीड़: बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस 20 नवंबर तक पैक, स्लीपर और एसी कोच फुल

Wed, 11 Nov 2026 11:16 AM IST
Heera अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी
अमर उजाला नेटवर्क, हल्द्वानी Published by: Heera Updated Wed, 11 Nov 2026 11:16 AM IST
सार

दीपावली के बाद लौटने वालों की भीड़ के कारण दिल्ली, देहरादून, हावड़ा और जयपुर जाने वाली ट्रेनों में सीटों की लंबी वेटिंग है। काठगोदाम से चलने वाली बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस में 20 नवंबर तक लंबी वेटिंग है।

विज्ञापन
Crowds of people returning after Diwali
मंगलवार को रोडवेज बस स्टेशन पर नैनीताल की बस में यात्रियों की संख्या बड़ी। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दीपावली मनाने आए लोगों के लौटने का क्रम शुरू हो गया है। इसके चलते दिल्ली, देहरादून, हावड़ा, जयपुर जाने वाली रेलगाड़ियाें में सीटों की वेटिंग है। स्थिति यह है कि काठगोदाम से चलने वाली बाघ और रानीखेत एक्सप्रेस में 20 नवंबर तक लंबी वेटिंग है। इसी तरह संपर्क क्रांति, शताब्दी, काठगोदाम एक्सप्रेस में भी 16 नवंबर के बाद सीटें उपलब्ध हैं। इनमें 100 सीटों की वेटिंग चल रही है।

विज्ञापन

रेलवे के अनुसार बाघ एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में बुधवार से 14 नवंबर और फिर 16, 17 नवंबर को टिकट की स्थिति रिगरेट है यानि वेटिंग तक का टिकट उपलब्ध नहीं। इसी गाड़ी के थर्ड एसी कोच में आज के लिए वेटिंग तक का टिकट नहीं मिला। सेकेंड कोच में 15 से 18 तक की स्थिति भी रिगरेट है। रानीखेत एक्सप्रेस में 15 नवंबर को स्लीपर कोच रिगरेट हो गया है। इस ट्रेन में 14 और 15 नवंबर को फर्स्ट एसी कोच का डिब्बा अभी से पैक हो गया है।

विज्ञापन

 

ट्रेनें लेट होने से यात्री परेशान
त्योहार के मौके पर रानीखेत, हावड़ा और संपर्क क्रांति गाड़ियों के लगातार लेट होने से लंबी दूरी वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। औसतन ट्रेनें अधिकतम तीन और न्यूनतम आधा घंटा तक देरी से स्टेशन पहुंची हैं। संपर्क क्रांति लगातार देरी से काठगोदाम पहुंच रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आज रोडवेज बसों में उमड़ेंगे यात्री
मंगलवार को रोडवेज बसों में यात्रियों की भीड़ कम रही। परिवहन निगम प्रबंधन के अनुसार, हल्द्वानी से संचालित बसों में 50 फीसदी तक यात्रियों ने सफर किया। हल्द्वानी डिपो के एआरएम संजय पांडे ने बताया कि बुधवार को भैया दूज के मौके पर भीड़ बढ़ने की उम्मीद है। भीड़ होने पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा।

रोडवेज के सर्वर में दिक्कत से यात्री परेशान
भैया दूज से पहले रोडवेज की दिल्ली मार्ग पर चलने वाली पांच वॉल्वो बसों में बुधवार तक सीटों की बुकिंग फुल हो गई है। रोडवेज अधिकारियों के अनुसार यहां से जाने वाली वॉल्वो में दो दिन भीड़ रहेगी। इधर, मंगलवार को रोडवेज के सर्वर में दिक्कत होने से यात्री ऑनलाइन बसों की टिकट बुक नहीं कर पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed